क्या आपने कभी सोचा है जींस में क्यों होती है ये छोटी सी पॉकेट....?

क्या आपने कभी सोचा है जींस में क्यों होती है ये छोटी सी पॉकेट….?

जींस पहनने का ट्रेंड आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। आम हो या खास हर कोई जींस पहनकर कंफटेबल महसूस करता है लेकिन अक्सर जींस को देखकर मन में एक सवाल जरूर उठता है और वो ये कि आखिर जींस की सामने वाली जेब में एक छोटी सी जेब क्यों होती है और उसका क्या इस्तेमाल होता है। क्या आपने कभी सोचा है जींस में क्यों होती है ये छोटी सी पॉकेट....?आपने रिश्तें को और मजबूत बनाने के लिए रखे इन खास बातों का ख्याल….

हालांकि इस बारे में बहुत सारे लोगों की अलग-अलग धारणाएं हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इस जेब के पीछे क्या राज छिपा है।

साधारण तौर पर जींस में चार जेब होती हैं दो आगे और दो पीछे। इसके अलावा आगे वाली दाईं ओर की जेब में एक और जेब होती है जिसे लेकर लोगों के मतभेद है। हालांकि इस जेब में आप कुछ सिक्के जरूर रख सकते हैं।

इस जेब का सीधा संबंध इतिहास से जुड़ा हुआ है। इस छोटी जेब की शुरुआत सबसे पहले लेवी स्ट्रॉस नाम की कंपनी ने की थी जिसे आज सब लोग लिवाइस के नाम से जानते हैं। 

इस जेब का नाम वॉच पॉकेट है काउ बॉयज (मजदूर) के लिए खास तौर पर तैयार की गई थी। जिसमें वो अपनी चेन वाली घड़ी रखा करते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पॉकेट छोटी सी होती थी और इसमें घड़ी गिरने का डर नहीं रहता था और न ही किसी तरह की खरोंच आने का। 

अगर इस समय की बात करें तो अभी भी आपको कुछ जींस में इस तरह की पॉकेट मिल जाएगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com