एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में 14 मार्च को महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। महापंचायत को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि 14 मार्च 2024 को रामलीला मैदान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर किसान महापंचायत होने वाली है। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत को देखते हुए कई मार्गों पर जाम लग सकता है और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features