पाकिस्तानी मूल के लेबर पार्टी के उम्मीदवार सादिक खान तीसरी बार लंदन के मेयर पद के लिए चुन लिए गए हैं। चुनावों के अंतिम परिणाम शनिवार को जारी किए गए। 53 साल के सादिक खान अपने निकटतम कंजर्वेटिव पार्टी के प्रतिद्वंद्वी सुसान हॉल से लगातार बढ़त बनाए हुए थे।
गुरुवार को हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी ने दर्जनों अंग्रेजी परिषदों में जीत हासिल की है। इससे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी झटका हुआ है।
हमें नकारात्मक चुनावी अभियान का सामना करना पड़ा
सादिक खान ने नतीजों के बाद दिए एक भाषण में कहा, “कुछ महीने मुश्किल भरे रहे हैं। हमें लगातार नकारात्मक चुनावी अभियान का सामना करना पड़ा।” उन्होंने कंजर्वेटिव उम्मीदवार सुसान हॉल को हराकर 43.8 फीसदी वोट हासिल किए। वहीं, सुसान हॉल को 33 फीसदी वोट मिले हैं।
लेबर पार्टी को मिलेगी अगले आम चुनावों में जीत- सर्वेक्षण
वहीं, जनमत सर्वेक्षणों ने अनुमान जताया है कि लेबर पार्टी देश का अगला आम चुनावों में जीत हासिल करेगी। इस तरह से ब्रिटेन में 14 साल की कंजर्वेटिव सरकार का अंत होगा। बता दें कि सादिक खान 2016 में राजधानी लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बने थे।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					