मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए शपथ लेने वाले भाजपा और जदयू के 21 मंत्रियों को उनका विभाग आवंटित कर दिया है। हालांकि, पहले के ही तरह गृह विभाग पर सीएम नीतीश कुमार ने अपना हक कायम रखा है। सीएम नीतीश कुमार ने आठ मंत्रियों को विभाग बांटते हुए सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ बाकी मंत्रियों से बचे विभागों को भी अपने पास रखा है। वहीं दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास नौ-नौ विभाग पहले थे, अब केवल दो-दो ही रह गए। फिर से मंत्री बने भाजपा ने वरीय नेता और एमएलसी मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे व मंत्री संतोष कुमार सुमन से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग लेकर भाजपा नेता जनक राम को सौंप दिया गया।
- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी – वित्त और वाणिज्य कर विभाग
 - विजय कुमार सिन्हा- पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
 - विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग
 - बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग
 - डॉ. प्रेम कुमार- सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
 - श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास
 - संतोष कुमार सुमन – सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग
 - सुमित कुमार सिंह – विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा
 - रेणु देवी- पशु एवं मत्सत्य संसाधन
 - मंगल पांडेय – स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग
 - नीरज कुमार सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
 - अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य विभाग
 - लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
 - मदन सहनी – समाज कल्याण विभाग
 - नीतीश मिश्रा – उद्योग एवं पर्यटन विभाग
 - नितिन नवीन- नगर विकास एवं आवास और विधि विभाग
 - डॉ. दिलीप जायसवाल – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
 - महेश्वर हजारी- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
 - शीला कुमारी- परिवहन विभाग
 - सुनील कुमार- शिक्षा विभाग
 - जनक राम- एससी-एसटी कल्याण विभाग
 - हरी सहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
 - कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग
 - जयंत राज- भवन निर्माण
 - जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
 - रत्नेश सादा- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
 - केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज
 - सुरेंद्र मेहता- खेल
 - संतोष कुमार सिंह- श्रम संसाधन
 
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features