अखिलेश अाैर मायावती काे लेकर मौर्य ने लगाया शायद अब तक का सबसे बड़ा अाराेप

अखिलेश अाैर मायावती काे लेकर मौर्य ने लगाया शायद अब तक का सबसे बड़ा अाराेप

राज्यसभा सीटाें पर हुए चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा गठबंधन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अाैर मायावती पर अभी तक का सबसे बड़ा अाराेप लगाया है। उन्होंने सपा और बसपा गठबंधन को जनता के साथ धोखा करार दिया।अखिलेश अाैर मायावती काे लेकर मौर्य ने लगाया शायद अब तक का सबसे बड़ा अाराेप

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा गठबंधन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो अपने पिता और सगे चाचा के न हुए, वे बुआ के कैसे होंगे। वक्त बताएगा कि कौन कितने दिन किसके साथ है। उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से पूर्व पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही।

उन्होंने फूलपुर और गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा की हार को स्वीकार किया, लेकिन इस बात पर खुशी जताई कि प्रदेश की विपक्षी पार्टियां भाजपा पर जनता के भरोसे की वजह से चिंतित हैं। कहा कि सपा और बसपा अवसरवादी पार्टियां हैं। प्रदेश में दोनों ही पार्टियों का वजूद खत्म होने की स्थिति में है।

इस वजह से एक साथ आने के अलावा दोनों के पास कोई विकल्प नहीं था। राज्यसभा में बसपा के दो सदस्य भेजकर बुआ को तोहफा देने के अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि तोहफा देने का वक्त अब गया। बसपा की हार बताती है कि इस पार्टी को अब कोई पसंद नहीं करता। भाजपा को रोकने की योजना में दोनों पार्टियां फेल हो चुकी हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com