Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister and Samajwadi Party President Akhilesh Yadav addesses a press conference at party headquarters in Lucknow on Sunday. PTI Photo by Nand Kumar (PTI2_26_2017_000150B)

अखिलेश का खुलासा: निकाय चुनाव मेें समाजवादी और कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन!

लखनऊ: यूपी विधानसभा में समाजवादी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन यूपी के निकाय चुनाव में नहीं होगा। गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि पार्टी अकेले ही निकाय चुनाव अपने सिम्बल पर लड़ेगी।

इसी के साथ निकाय चुनाव में गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया। दीपावली पर अखिलेश अपने गांव सैफई पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इटावा सफारी पार्क को चिडिय़ाघर में बदला जाना सही नहीं है। शेर और चिडिय़ा एक साथ कैसे रहेंगे, यह मुश्किल काम है।

सैफई के क्रिकेट स्टेडियम व तरणताल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए खेल मंत्रालय से बात करेंगे। प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने तंज कसा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपावली मना रहे हैंं। वह कहीं भी दीपावली मना सकते हैं।

घर वाले घर पर दीपावली मनाते हैं और अब सुना है कि वह आगरा में भी दीपावली मनाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आधार कार्ड को लेकर अधिकारियों को नरम होना चाहिए। झारखंड में आधार कार्ड को लेकर एक बालिका की भूख से मौत हो गई हैए यह शर्म की बात है।

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में अखिलेश यादव से मिलने बुधवार को काफी संख्या में लोग आए। अखिलेश यादव ने प्रातरू 10 बजे जनता दरबार लगा समस्याएं सुनीं। करीब एक घंटे तक वे लोगों से मिलते रहे। उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव व बच्चे भी साथ थे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com