अखिलेश का योगी पर निशाना, बोले नहीं पता था क‌ि इतनी अच्छी झाड़ू लगा लेते हैं

अखिलेश का योगी पर निशाना, बोले नहीं पता था क‌ि इतनी अच्छी झाड़ू लगा लेते हैं

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सपा का पक्ष रखने अखिलेश यादव विधानसभा पहुंचे। उन्होंने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश का योगी पर निशाना, बोले नहीं पता था क‌ि इतनी अच्छी झाड़ू लगा लेते हैं

उन्होंने यूपी सरकार के एंटी रोमियो अभियान पर सवाल उठाए। कहा, दो‌ दिन बाद सारे रोमियो कहां गए? अखिलेश ने कहा क‌ि बेचारा रोमियो तो अच्छा इंसान था उसने किसी के ल‌िए जान दे दी थी। सरकार बनते ही सब रोमियो के पीछे पड़ गए। 

वहीं सीएम योगी के स्वच्छता अभियान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा क‌ि मुझे नहीं पता था क‌ि इतनी अच्छी झाड़ू लगाते हैं। देश की समस्या झाड़ू नहीं बल्क‌ि कूड़ा है। अखिलेश ने कहा, दो दिन के बाद कहाँ गए रोमियो? झाड़ू सिर्फ एक दिन?

वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने किसानों की कर्जमाफी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र, प्रधानमंत्री की स्पीच और राज्यपाल का अभिभाषण दिखा कर पूछा कौन सा सही है।

अखिलेश ने कहा क‌ि गोरक्षकों ने लोगों की जान ले ली। नार्थ ईस्ट में क्या होता है, गोवा में क्या हो रहा है… आप गाय
नही बचाना चाहते, आप ज़हर फैलाना चाहते हैं। आपको सिर्फ एक ही जानवर से प्यार है। उन्होंने कहा, आप हमारे साथ चलना गाय के साथ शेर भी दिख दूंगा। उन्होंने कहा क‌ि कानून व्यवस्था में सरकार पिछड़ गई है। ये भी कहा क‌ि आप रंग से डराना चाहते हो।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com