अगर आपके घर के आंगन में है ये तीन वृक्ष तो हो जाईये सतर्क

अगर आपके घर के आंगन में है ये तीन वृक्ष तो हो जाईये सतर्क #tosnews
कहा जाता है बिना वृक्षों के जन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृक्ष हमे न सिर्फ हवा देते है बल्कि छाया और फल भी देते है। पर क्या आप जानते है कुछ ऐसे वृक्ष है जो बहुत उपयोगी होने के बाद भी घरों में नहीं लगाने चाहिये। वास्तु और ज्योतिष के हिसाब से घर के अंदर बरगद, पीपल, केले के पेड़ न लगाने की बात कही गयी है तो वैज्ञानिक स्तर पर इसे लेकर अलग थॉट्स है पर जो मत वैज्ञानिकों के है वह वेद पुराणों के अनुसार ही माने जा रहे है। आइये जानते है इन पेड़ों के बारे में

*घर में पीपल का पेड़ मतलब बीमारियों की छांव#tosnews*
किसी घर में अगर पीपल का पेड़ है तो वहां आये दिन कोई न कोई बीमार रहेगा। वैज्ञानिक स्तर पर कहा गया है कि पीपल के पेड़ आक्सीजन बहुत खींचता है ऐसे में इस पेड़ के घर में होने से कई बीमारियां जन्म लेती है। वहीं शास्त्रों में कहा जाता है जिन घरों में पीपल का पेड़ या उसकी छाया होती है वहां सफलता में अवरोध बनती है। वहीं सांइस और वेदों के अनुसार पीपल का पेड़ उम्र के साथ जमीन के काफी अंदर तक जड़ों के रूप में फैलता है जिससे मकान की सुरक्षा को खतरा रहता है। पीपल के पेड़ को मोक्षदायक भी कहा जाता है, जिसके चलते घरों में इस पेड़ के होने से दोष उत्पन्न् होता है।

*बरगद के पेड़ को लेकर हिंदू धर्म में अलग मान्यता#tosnews*
ऐसा माना जाता है कि घर में बरगद का पेड ऊगना अच्छा नहीं होता है। अगर वह ऊग गया है तो उसे तोड़ कर फेंकना ठीक नहीं उसे निकाल कर कहीं दूर जाकर लगा देना चाहिये। पीपल की तरह ही बरगद का पेड़ एकंत और निर्जनता पैदा करता है। इसकी छांव जहां ठंडक देती है तो वहीं वैज्ञानिक स्तर पर बरगद से घर में आने वाली सूर्य की रोशनी प्रभावित होती है, जिसका मानव शरीर पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु के हिसाब से जिस घर में बरगद का पेड़ होता है वहां संतान का कष्ट बना रहता है।

*केले के पेड़ घर में लगाने को लेकर अलग अलग थॉट्स है#tosnews*
हिंदू धर्म की बात करें तो केले के पेड़ को लेकर अलग सोंच हैे। इसे काफी शुभ माना जाता है। बावजूद इसके विद्वान लोग केले के पेड़ को घर में लगाने से मना करते हैे। ज्योतिष के अनुसार केले के पेड़ में देवगुरू बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में अगर इस पेड़ को घर में गलत दिशा या स्थान पर लगाया गया तो इससे संकट आने लगते है। वहीं इसकी देखभाल करने में कोताही बरतना •ाी आशुभ माना जाता हैे। वहीँ केले के पेड़ के साथ तुलसी का पेड़ लगाना हिंदू धर्म के अनुसार जरूरी बताया गया है। वैज्ञानिक स्तर पर इस पेड़ को घर में लगाने अथवा न लगाने पर कोई सटीक आकलन नहीं किया गया है। पर हिंदू धर्म के अनुसार केले के पेड़ को घर में लगाया जा सकता है बस स्थान और दिशा बेहद महत्तवपूर्ण हो जाती है।

*तुलसी का पौधा सबसे खास* #tosnews
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को खास अहमियत दी गयी है। इस पौधे को लक्ष्मी जी के रूप में पूजा जाता है। आपके घर में निगेटिव एनर्जी को आने से तो रोकता ही है साथ आपको सकरात्मक उर्जा •ाी देता है। इस पौधे को क•ाी दक्षिण •ााग में नहीं लगाना चाहिये। तुलसी के पौधे की पूजा के साथ ही इसकी पत्ती कई बीमारियों से बचाती हैै।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com