अगर आपके हाथ में बनता है ऐसा निशान, तो हमेशा भाग्य देगा आपका साथ......

अगर आपके हाथ में बनता है ऐसा निशान, तो हमेशा भाग्य देगा आपका साथ……

हाथ की लकीरों में कई तरह की रेखाएं होती है जिनसे इंसान के वर्तमान और भविष्य के बारें में आकलन किया जा सकता है। हाथ पर लकीरों के अलावा कई तरह के निशान होते हैं जो व्यक्ति के स्वभाव और उनके भविष्य के बारे में बताते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया है कि भले ही भाग्य रेखा छोटी हो लेकिन हथेली में अगर कुछ शुभ चिन्ह मौजूद हों तो छोटी भाग्य रेखा वाला व्यक्ति भी अच्छे जीवन का आनंद ले सकता है।समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में मछली का चिन्ह होता है ऐसा व्यक्ति जीवन में निरंतर सफलता की ओर बढ़ता रहता है। इन्हें संतान सुख के साथ ही उत्तम धन वैभव की प्राप्ति होती है। जो भी काम करते हैं उनमें सफल होते हैं।अगर आपके हाथ में बनता है ऐसा निशान, तो हमेशा भाग्य देगा आपका साथ......

21 सितंबर से शुरू होगा नवरात्रि, जानिए कैसे करे सही मुहूर्त में कलश स्थापना…

हथेली में अगर तुला या यज्ञ की वेदी के समान आकृति बनी हुई है तो यह व्यापार में उत्तम सफलता का प्रतीक चिन्ह माना गया है। ऐसा व्यक्ति नौकरी से अधिक व्यवसाय में सफल होता है।

 

 वही हथेली में तलवार, धनुष, वाण अथवा बर्छी का चिन्ह होता है वह युद्घ कला में निपुण होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सेना, पुलिस एवं रक्षा क्षेत्र में जल्दी कामयाबी मिलती है।
 

हथेली में पर्वत अथवा वृक्ष का चिन्ह होना बताता है आप पर सदैव लक्ष्मी की कृपा रहेगी। ऐसा व्यक्ति खूब धन कामाता है। पैसा कितना भी खर्च करे, धन की कमी इन्हें कभी नहीं सताती है।
अगर हथेली में शंख अथवा जहाज का चिन्ह बना हो तो जल क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय एवं नौकरी से लाभ का सूचक होता है। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com