अगर आप है भारतीय, तो आपको जरुर पता होनी चाहिए गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये बातें

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह एक राष्‍ट्रीय स्‍तर का भव्‍य समारोह होता है जो हमारे इतिहास का हिस्‍सा है। कई लोग इस दिन सुबह टीवी पर गणतंत्र समारोह देखते है और देश की रौनक को देखते हैं।

हालांकि, कई लोगों को गणतंत्र से जुड़े कई विशेष तथ्‍यों के बारे में पता ही नहीं होगा। यह कोई राष्‍ट्रीय अवकाश का दिन नहीं है बल्कि यह दिन भारतीय इतिहास में खास दिन माना जाता है। 

 
आज हम आपको इसी से जुड़े 7 तथ्यों के बारे में बताएंगे।
 तथ्‍य: 1. इस दिन ही देश में सन् 1950 को संविधान लागू किया गया था। ब्रिटिश शासन के दौरान 1930 में ही इस तिथि को ”1930 की स्‍वतंत्रता की उद्घोषणा” के रूप में जाना गया है। 
 
2. इसी दिन देश के प्रधानमंत्री, देश के हजारों जवानों के सम्‍मान में अमर ज्‍योति पर पुष्‍प अर्पण करते हैं जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।
 
3. 21 गन सैल्‍यूट, बंदूकों और तोपों से सम्‍मान में सलामी देते हैं। यह सम्‍मान उस दौरान दिया जाता है जब राष्‍ट्रपति, राष्‍ट्रीय ध्‍वज को फहराते हैं। 
 
4. गणतंत्र दिवस के दिन राष्‍ट्रपति, बहादुरी का पुरस्‍कार देते हैं। वीर चक्र, महावीर चक्र, परमवीर चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र भी इसी दिन दिया जाता है। 
 
5. 29 जनवरी को ”बीटिंग रीट्रिट” होता है जो गणतंत्र दिवस के समापन का प्रतीक होता है। यह आयोजन विजय चौक पर होता है जिसमें देश की तीनों सेनाएं प्रदर्शन करती हैं। 
 
6. रक्षा बलों के बैंड का प्रदर्शन, 1950 से शुरू हुआ था जब मेजर रॉर्बट भारतीय सेना का हिस्‍सा थे। 
7. गणतंत्र दिवस पर एक क्रिश्चियन धुन ”एबाइड विद मी” बजती है जो महात्‍मा गांधी की पसंदीदा धुन थी। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com