अगर दिन में नहीं रात में लें ये डाइट, तो आपकी हेल्थ हो सकती हैं खराब....

अगर दिन में नहीं रात में लें ये डाइट, तो आपकी हेल्थ हो सकती हैं खराब….

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट प्लान सबसे अहम है। क्या खाएं और क्या न खाएं जितना जरूरी है कब खाएं।दरअसल ऐसे बहुत से लोग वजन घटाना चाहते हैं वह रात को खाना नहीं खाते हैं। इससे रात में नींद खुल जाती है और भूख लगने लगती है। नतीजतन पेट भरने के लिए जंक फूड खाते हैं और कैलोरी बढ़ा लेते हैं। ऐसे में कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिन्हें दिन नहीं रात में खाने से वजन घटता है। अगर दिन में नहीं रात में लें ये डाइट, तो आपकी हेल्थ हो सकती हैं खराब....

नींद आने में मदद करती हैं चेरी 
रात में चेरी न सिर्फ आपका पेट भरती हैं बल्कि इसे खाने से अच्छी नींद भी आती है। दरअसल चेरी में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन पाया जाता है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पायाजाता है जो शरीर में सूजन नहीं आने देता है। 

दही और उबले अंडे 
 दही रात में अधिक प्रोटीन और शुगर कम मात्रा में होता है। प्रोटीन से पेट भी भर जाता है और यह मांसपेशियों को अधिक सक्रिय करता है। दही में मौजूद लीन प्रोटीन शरीर के वसा को कम करता है और वजन भी घटाता है।इसके अलावा अंडा प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है और रात के भोजन में उबला अंडा खाने से वजन भी कम होता है। एक बड़े अंडे में केवल 78 कैलोरी होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वजन कम करने के लिए यह बढ़िया भोजन है।

बादाम और फायबर युक्त अनाज
बादाम में पांच ग्राम प्रोटीन होता है जो पूरी रात मांसपेशियों को रिपेयर करता है और फाइबर रात में भूख नहीं लगने देता है।इसके अलावा बादाम को शरीर की चर्बी कम करने के लिए सुपरफूड मानाजाताहै। यह शरीर के अतिरिक्त वसा को घटाता है। उच्च फाइबर युक्त अनाज में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है जो पेट को भरा रखता है और शरीर के वसा को घटाता है। रिसर्च में पाया गया है कि फाइबर लेने से शरीर का वजन कम होता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com