अगर सपने में दिखाई दे ‘मुस्कराती हुई लड़की’ तो आपके साथ होगा कुछ ऐसा...

अगर सपने में दिखाई दे ‘मुस्कराती हुई लड़की’ तो आपके साथ होगा कुछ ऐसा…

सपने सभी को आते हैं और हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरुर होता है। लेकिन, साइंस की दुनिया में सपने देखने को कैमिकल इमबैलेंसिंग (केमिकल लोचा) माना जाता है। अगर आप कोई सपना देखते हैं तो उसका अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि अपने सपना कब देखा और सपना क्या था। अक्सर यह माना जाता है कि सपनों में हम वही देखते हैं जो हम दिनभर सोचते हैं या फिर जो हम अपने जीवन में पाना चाहते हैं। लेकिन हकीकत इससे अलग है। क्योंकि हमें कभी-कभी सपने में खुद को या किसी दुसरे को मरते हुए देखते हैं। लेकिन, क्या हम स्वयं ऐसा सोच सकते हैं? इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपनों का अर्थ क्या होता हैअगर सपने में दिखाई दे ‘मुस्कराती हुई लड़की’ तो आपके साथ होगा कुछ ऐसा...

सपनों का अर्थ क्या होता है?

सपनों का हमारे जीवन में बहुत महत्‍व है। सपनों का अर्थ क्या होता है? एक सपने का अर्थ मनोवैज्ञानिक दृष्टी से कुछ और व ज्‍योतिष दृष्टी से कुछ और हो सकता है। आज हम आपको सपनों का अर्थ क्या होता है ये बताने जा रहे हैं। अगर आप सपने में किसी स्‍त्री या कन्‍या को देखते हैं तो इसका क्या होता है।

गहने उपहार देना

यदि आप अपने आप को किसी महिला को किसी भी तरह के गहने उपहार देते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप गंभीर वैवाहिक समस्याओं से घिरे हुए हैं।

रोती हुई दुल्हन

सपनों में दुल्हन को रोते देखना इस बात संकेत है कि जल्द ही आप ससुराल वालों से किसी विवाद पक्ष में शामिल हो सकते है।

पत्नी, गर्लफ्रेंड के अलावा किसी और महिला की ओर आकर्षित होना

यदि आप पत्नी, गर्लफ्रेंड के अलावा किसी भी महिला को देखते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी प्रतिष्ठा यानि इज्जत को नुकसान होने वाला है; आप पैतृक संपत्ति का हिस्सा भी खो सकते हैं।

सपने में नग्न महिला दिखाई दे

कभी-कभी, हम सपने के भीतर सपने देखते हैं। यदि आप कभी सपने में नग्न महिला को देंखे तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी सभी खुशियां जल्द ही दुर्भाग्य में बदल जाएंगी।

महिला को नृत्य करते हुए देखना

किसी महिला को स्टेज पर डांस करते देखना इस बात का संकेत है कि आपका रिश्ता अलग या ब्रेक-अप की ओर बढ़ रहा है।

महिला के साथ यात्रा करना

यदि कोई व्यक्ति खुद को अपनी महिला दोस्त के साथ यात्रा करते देखता है, तो इसका मतलब है कि उसका विवाहित जीवन सफल होगा।

महिला को खेलते हुए देखना

यह सपना इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपको प्रशंसा और धन लाभ होगा।

महिला को अलविदा करना

यदि आप अपने आप को किसी को महिला विदा करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप जल्द ही बीमार पड़ने वाले हैं।

सफेद वस्त्र में महिला

यदि आपको सफेद कपड़ों में कोई महिला दिखे, तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अपने पेशेवर जीवन में लाभ होने वाला है।

परियों को देखना

ऐसा माना जाता है कि अपने सपनों में परियों या स्वर्गदूतों को देखना इस बात का संकेत है कि आपका जीवन सुरक्षित है और आपको डरने की जरूरत नहीं है। वास्तव में आपकी किस्मत पूरे जीवन में चरम पर रहेगी।

सपने में महिला को मुस्कुराते हुए देखना

यदि आप सपने में किसी मुस्कुराती हुई स्त्री को देखते हैं तो उसे धन लाभ मिलने की संभावनाएं बनती हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com