अगर सपने में हो जाए जहरीले सांप के दर्शन, तो समझ लें की..

अगर सपने में हो जाए जहरीले सांप के दर्शन, तो समझ लें की..

सपना मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है, दुनिया में हर इंसान को सपने आते हैं। बस जो लोग जन्मजात अंधे होते हैं वही सपने से वंचित रह जाते हैं। शास्त्र की मानें तो हर सपने का मानव जीवन से किसी न किसी रूप में सम्बन्ध जरूर होता है। आज हम आपसे कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जो मानव जीवन के भविष्य में घटित होने वाली घटना का संकेत देते है। यह सपना कुछ और नहीं बल्कि सांप से सम्बन्धित हैं। तो चलिए जानते है, जब सपने में दिखे सांप तो इसका क्या मतलब होता है?अगर सपने में हो जाए जहरीले सांप के दर्शन, तो समझ लें की..

यदि आपको सपने में सांप डस ले, तो यह काफी अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आने वाले हैं या आपकी कुंडली में पितृदोष है। कुंडली में पितृदोष को शांत करना बहुत जरूरी होता है।

यदि आपको सपने में सांप के डसने के बाद खुद का इलाज होते ही दिखाई दे, तो इसका मतलब आपकी आने वाली परेशानी टल गई है।

यदि सपने में बड़ा सांप दिखाई देता है, तो इसका मतलब आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। ऐसा धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

सपने में सांप के अलग-अलग रंग दिखाई दे तो इसका अर्थ है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं तांबे के रंग जैसा सांप दिखाई दे तो समझे आपको दुश्मनों से सचेत रहने की जरुरत है।

यदि किसी को सपने में सांप के दांत दिखाई दें तो इसका मतलब अपना नजदीकी रिश्तेदार या मित्र हानि पहुंचा सकता है। ऐसा सपना आने के कुछ दिन तक मित्रों से सावधान रहना चाहिए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com