‘अच्छा हुआ बदल लिया’ शाहरुख खान ने अपना असली नाम

‘किंग खान’ नाम तो सुना होगा। आज यानी 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन है। आज शाहरुख अपना 51वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के जरिए शाहरुख खान ने खुद को किंग खान बनाया है। उनकी स्ट्रगल की कहानी आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे खुफिया राज बताएंगे जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
 

shahrukh-khan_1477452701सबसे पहले हम शाहरुख के फैंस को उनका असली नाम बताएंगे। जी हां, जिसे आज हम शाहरुख खान के नाम से जानते हैं उनका असली नाम ये है ही नहीं। शाहरुख का असली नाम अब्दुल रहमान है। शाहरुख का ये नाम उनकी नानी ने रखा था। लेकिन ये नाम कहीं भी रजिस्‍टर्ड नहीं है। दरअसल, शाहरुख के पिता ने ही उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया था। 
 

आपको बता दें कि आज बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले शाहरुख कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहते थे। वो इंडियन आर्मी में जॉब करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक आर्मी स्कूल में एडमिशन भी लिया था। लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि शाहरुख आर्मी में जाएं। इसलिए शाहरुख ने इसका इरादा छोड़ दिया।
 

यहां शाहरुख के बारे में एक खास बात और पता चली है कि जब वो 6 साल के थे तब उनकी नानी ने उन्हें गोद ले लिया था। इसके बाद वो अपनी नानी के पास ही रहते थे। नानी के गुजर जाने के बाद शाहरुख फिर से अपने पैरेंट्स के पास चले गए थे। शाहरुख जब 15 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। 
 

शुरुआती दिनों में शाहरुख खान सिनेमा हॉल के बाहर टिकट बेचने का काम करते थे। उनकी पहली सैलरी 50 रुपए थी। जो उन्होंने टिकट बेचकर कमाए थे। शाहरुख के फेवरेट एक्टर दिलीप कुमार और फेवरेट एक्ट्रेस मुमताज हैं। एक्टिंग करते समय वो अक्सर दिलीप कुमार को कॉपी करने की कोशिश करते थे। लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि वो एक्टिंग के लिए नहीं बने हैं। 
 

1989 में उन्होंने पहला टीवी सीरियल ‘फौजी’ करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर कुछ समय के लिए वो ‌एक्टिंग से दूर हो गए। लेकिन 1991 में उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल जॉयन किया। अपनी मां के निधन के बाद वो फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए। और उन्होंने एक ही दिन में पांच फिल्में साइन कीं।
 
आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले शाहरुख एक रेस्‍त्रां में काम करते थे। शाहरुख एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते थे।  शाहरुख सबसे ज्यादा अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के करीब थे। वो अपने पिता को दोस्त कहकर पुकारते थे।
 
एक शो के दौरान शाहरुख ने बताया था कि उनके पिता उनसे कहा करते थे, ‘बेटा कुछ काम करना, और ना मन हो तो ना करना, क्योंकि जो कुछ नहीं करते वो कमाल करते हैं।’ आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख पढ़ाई के अलावा फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में भी अव्वल रहते थे। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा डर घुड़सवारी से लगता है। इसलिए वो हॉर्स राइडिंग कभी नहीं करते।
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि वो हमेशा प्रेस किया हुआ पायजामा पहनकर ही सोते हैं। शाहरुख का कहना है कि हमें नहीं पता होता कि सपनों में हमसे मिलने कौन आएगा। इसलिए वो हमेशा तैयार होकर सोते हैं। शाहरुख की जिंदगी में उनकी पत्नी गौरी की एक खास जगह है। गौरी जब 14 साल की थीं तब शाहरुख उनसे प्यार कर बैठे थे। उस समय शाहरुख की उम्र 18 साल थी।
 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com