अपने प्रत्याशी को छोड़ दूसरे का समर्थन करेगी कांग्रेस, हाईकमान का आदेश

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस हाईकमान ने अनोखा फैसला लिया है। कांग्रेस यहां अपने कैंडीडेट को़ छोड़कर दूसरे प्रत्याशी का समर्थन करेगी। इसके लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी से पर्चा वापस लेने को कहेगी। प्रदेश अध्यक्ष‌ किशोर उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी।अपने प्रत्याशी को छोड़ दूसरे का समर्थन करेगी कांग्रेस, हाईकमान का आदेश
 उत्तराखंड की धनोल्टी सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी और सरकार में सहयोगी पीडीएफ के कोटे से मंत्री प्रीतम सिंह पंवार आमने-सामने थे।
कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि प्रीतम सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ें लेकिन प्रीतम ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ने से साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद कांग्रेस ने वहां से मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल को प्रत्याशी बना दिया। जबकि प्रीतम सिंह पंवार ने भी पर्चा भर दिया।

घर की दहलीज लांघकर बसंती बिष्ट ने लिया था उत्तराखंड आंदोलन में भाग

अब नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने प्रीतम सिंह पंवार को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी कार्यालय में इसकी जानकारी दी।

किशोर ने बताया कि हाईकमान ने प्रीतम सिंह पंवार को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी अब मनमोहन मल्ल से पर्चा वापस लेने को कहेगी।
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com