अब कांग्रेस भवन पर भी चढ़ा भगवा रंग, नेताओं का ग़ुस्सा फूटा

अब कांग्रेस भवन पर भी चढ़ा भगवा रंग, नेताओं का ग़ुस्सा फूटा

देश में पिछले कुछ महीनो से भगवा रंग पर बहुत राजनीती हो रही है। आये दिन प्रदेश के सरकारी इमारतों से लेकर पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भगवा रंग चढ़ने की बात सामने आती है, पर  गुरुवार को कांग्रेस दफ्तर में तक भगवा रंग देखने मिला। दरअसल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पुताई के दौरान कुछ कमरों में  रंग भगवा कर दिया गया था। अब कांग्रेस भवन पर भी चढ़ा भगवा रंग, नेताओं का ग़ुस्सा फूटा

हालाँकि इस  बारे में जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने पेंटर को बुलाकर कलर को बदलवाने का काम शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना कि यह रंग भगवा नहीं है बल्कि उससे मिलता-जुलता गाढ़ा पीला रंग है। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में इन दिनों पुताई का काम चल रहा है और सभी कमरों को अलग-अलग रंग में रंगा जा रहा है। इसी वजह से कुछ कमरों की पुताई भगवा रंग से मिलते-जुलते रंग से कर दी गई लेकिन जैसे ही यह खबर सोशल मिडिया पर फैली तो कांग्रेस नेताओं ने आनन-फानन में पेंटर बुलाकर रंग बदलवाने का काम शुरू कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि  इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सबसे ज्यादा गुस्सा प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का फूटा था और राज बब्बर से डांट पड़ने के बाद ही आनन-फानन में भगवा दीवार फिर सफेद पैंट कर दी गई।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com