अब यह ब्रेसलेट बताये गया प्रेग्नेंसी का सही समय ! पढि़ए कैसे

लखनऊ: आज इस आधुनिक युग में महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी को लेकर कई दिक्कतें सामने आने लगी हैं। अब एक विदेशी कम्पनी ने एक ऐसा ब्रेसलेट तैयार किया है जो महिलाओं के प्रेग्नेंट होने का सही समय की जानकारी दे सकता है।


विदेश की एवा कंपनी ने एक ब्रेसलेट बनाया गया है जो महिलाओं के प्रेग्नेंट होने के सही समय की जानकारी देगा। ये महिलाओं के उन दिनों में प्रभावी होगा जब उनमें गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है। इससे प्रेग्नेंट होने के सही समय के बारे में पता चलेगा। ये ब्रेसलेट 89 प्रतिशत सही साबित हुआ है।

एवा ब्रेसलेट एक फर्टिलिटी ट्रैकिंग डिवाइस है। इसे महिलाओं को रात में सोते समय पहनना होता है। ये रात में सारा डाटा एकत्र करता है और ब्रेसलेट से कनेक्टेड स्मार्टफेन में इसकी जानकारी देता है। ये महिलाओं की एक साइकिल में से औसतन 5.3 फर्टाइल दिनों की जानकारी देगा।

इसमें एक सेंसर लगा हुआ है जो नौ तरह की शारीरिक गतिविधियों को मापता है। इनमें पल्स रेट, ब्रीदिंग रेट, सोने का तरीका, हार्ट रेट और तापमान शामिल है। ये सभी मापदंड फर्टाइल दिनों में कुछ हार्मोन के साथ बदलते रहते है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाएं अपनी साइकिल को ट्रैक करने में बहुत समय बर्बाद कर देती है। साथ ही कई महिलाओं को साइकिल ट्रैक करने में कई मुश्किल आती है। ऐसे में यह एक कारगर उपाय साबित होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com