अब सोनाली बेंद्रे की मौत के बारे में ट्वीट कर फंसे भाजपा विधायक

लड़की को अपहरण करेंगे टिप्पणी कर विवादों में फंसे भाजपा विधायक राम कदम एकबार फिर निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर दिया कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नहीं रहीं। यह महसूस होने के बाद कि यह समाचार सही नहीं है उन्होंने इसे हटा लिया। लेकिन तब तक उनकी बड़े पैमाने पर आलोचना शुरू हो चुकी थी। अभिनेत्री अभी अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रही हैं।

कदम ने मराठी में ट्वीट किया कि बॉलीवुड और मराठी दिवा सोनाली बेंद्रे का अमेरिका में निधन हो गया। उन्होंने अभिनेत्री के लिए शोक भी व्यक्त किया था। इसके बाद अफवाह समझ में आने पर उन्होंने इसे हटा लिया। उन्होंने फिर दूसरे ट्वीट में लिखा सोनाली बेंद्रे जी के बारे में पिछले दो दिनों से यह अफवाह चल रही थी। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

लड़की पहरण की टिप्पणी को लेकर सोलापुर जिले में मामला दर्ज

भाजपा विधायक कदम के खिलाफ शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मामला दर्ज कराया गया है। मामले में संज्ञेय धाराएं नहीं लगाई गई हैं। विधायक ने कहा था कि वह लड़की का अपहरण करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विधायक मुंबई के घाटकोपर का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने सोलापुर जिले में बारशी थाने में मामला दर्ज करया है।

उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश के बिना पुलिस गैर संज्ञेय अपराध की जांच शुरू नहीं कर सकती है। दही हांडी कार्यक्रम में सोमवार को टिप्पणी करने के बाद से राम कदम विवादों के घेरे में हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com