अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी: इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणवीर-दीपिका

अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी: इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणवीर-दीपिका

पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही हैं। दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शादी मुंबई के किसी 5 स्टार होटल से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों के परिवार ने शादी की डेट भी फाइनल कर ली है।अभी-अभी आई बड़ी खुशखबरी: इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणवीर-दीपिकापिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर महीने में 4 डेट फिक्स की हैं। अभी इस डेट पर रणवीर और दीपिका की मुहर लगना बाकी है। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं।

इसी के बाद दोनों का परिवार एक-दूसरे से मिला। तारीख के साथ वेन्यू भी तकरीबन फाइनल कर लिया गया है। शादी में करीबी दोस्त और कुछ ही रिश्तेदार शामिल होंगे। कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था।

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।

दोनों के पैरेंट्स शादी के बाद एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी के बारे में भी सोच रहे हैं। कहा जा रहा है कि बैक प्रॉब्लम की वजह से दीपिका ने 3-4 महीने की छुट्टी ले रखी है। लगता है बीमारी तो बस बहाना है। दीपिका ने शादी के लिए यह ब्रेक लिया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com