अभी-अभी: आज शाम 5 बजे के बाद घर से बाहर ना निकलें

वर्ष 2017 का पहला सूर्य ग्रहण आज शाम को लगेगा। सूर्य ग्रहण को भारत के साथ-साथ दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत अटलांटिक और हिंदमहासागर में दिखेगा।

अभी-अभी: आज शाम 5 बजे के बाद घर से बाहर ना निकलें

 
भारत के स्थानीय समयानुसार खंडग्रास सूर्य ग्रहण रविवार दिनांक 26.02.17 को शाम 17 बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ होकर रात 22 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक रविवार दिनांक 26.02.17 को प्रातः 05 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा।
 
सूर्य ग्रहण की सदैव अमावस्या के दिन घटित होता है। पूर्ण ग्रहण के समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश पूर्णत अवरुद्ध हो जाता है। ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण का बहुत महत्व है क्योंकि उनका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर होता है।
 
कब होगा अगला ग्रहण :26 फरवरी के बाद साल 2017 में दो और ग्रहण देखें जाएंगे। इसमें एक चन्द्र ग्रहण होगा, तो दूसरा सूर्य ग्रहण। 7-8 अगस्‍त को हमें भारत में आंशिक चन्द्रग्रहण देखने को मिलेगा। इसे यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्‍ट्रेलिया से देखा जा सकेगा। जबकि 21 अगस्‍त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा।
 
कब लगता है सूर्यग्रहण: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है और ये घटना तभी होती है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा ढका हुआ प्रतीत दिखाई देता है।
 
क्या  नंगी आंखों से सूर्यग्रहण देखना नुकसानदायक है: नंगी आंखों से सूर्यग्रहण देखना आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। ग्रहण के समय सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें आखों को ज्यादा नुकसान करती हैं।  इसलिए सूर्यग्रहण देखने के लिए काले धूप वाले चश्मे या एक्सरे का उपयोग करना चाहिए।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com