मायावती BJP ने की दी धमकी आरक्षण खत्म हुआ तो दिखा देंगे दिन में ही तारे

नई दिल्ली : मायावती ने कहा कि BJP देश में आरक्षण खत्म करना चाहती है। वह ऐसा करके गरीबों के साथ बुरा करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। अगर मोदी सरकार आरक्षण खत्म करने की सोचेगी भी तो देश की जनता उन्हें दिन में तारे दिखा देगी। इसलिए भाजपा आरक्षण खत्म करने की घुड़की न दिखाए।मायावती BJP ने की दी धमकी आरक्षण खत्म हुआ तो दिखा देंगे दिन में ही तारे

2050 तक दुनिया की एक चौथाई आबादी पानी के लिए तरसेगी

मायावती ने कहा कि नोटबंदी का फैसला भाजपा के लिए सबसे खराब साबित होगा। जनता इंतजार कर रही है सबक सिखाने का, और वो सबक जनता आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में सुखाएगी। भाजपा का यूपी में वही हाल होगा जो बिहार में हुआ है। क्योंकि भाजपा की यूपी में बेहद खराब स्थिति है। मायावती ने कहा कि केंद्र की नीतियों से जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा और सपा के रहते 500 से ज्यादा दंगे हुए हैं। प्रदेश सहित पूरे देश की जनता परेशान है। लोग आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। इससे गरीब लोगों को झटका लगा है। ऐसे बयानों का जनता आगामी चुनावों में वोट के रुप मे जवाब देगी। 

गोवा में बीजेपी की नई रणनीति, जीत के लिए मेट्रो का लिया सहारा

उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोले हुए कहा कि यूपी की स्थिति बेहद खराब है। मुलायम सिंह यादव पुत्र मोह में नाटक कर रहे हैं। साथ ही अपने भाई शिवपाल यादव को बलि का बकरा बना दिया है। साथ ही कांग्रेस का असली रुप भी दिखना शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सपा के सामने चुनाव से पहले ही घुटने टेक दिए हैं। यूपी में कांग्रेस पूरी तरह से आक्सीजन पर है। साथ ही अखिलेश यादव कांग्रेस का चेहरा भी बन गए हैं। 

समाजवादी पार्टी डूबती नैया है। यूपी में इतने दंगे हुए हैं इसका जवाब भी जनता चुनावों में देगी। इसके चलते समाजवादी पार्टी की सत्ता में लोटना नामुनकिन है। सपा दागी चाहरों पर चुनाव लड़रही है। जिन्हें प्रदेश की जनता भलीभांति जनती है। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com