अभी-अभी: प्रियंका चोपड़ा को होम टाउन से मिला गिफ्ट....

अभी-अभी: प्रियंका चोपड़ा को होम टाउन से मिला गिफ्ट….

बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही डॉक्टरेट की ड्रिग्री हासिल करने वाली हैं। दरअसल, प्रियंका के होम टाउन  बरेली में मौजूद बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।  अभी-अभी: प्रियंका चोपड़ा को होम टाउन से मिला गिफ्ट....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को विश्वविद्यालय के कुलपति डिग्री प्रदान करेंगे। प्रियंका को यह डिग्री एक सम्मान समारोह के दौरान दी जाएगी, जिसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन मौजूद रहेंगे। 

 बता दें कि फोर्ब्स इंडिया ने हाल में ही एक लिस्ट जारी की, जिसमें प्रियंका कमाई के मामले में 7वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में आमिर खान 69 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 6ठें स्थान पर हैं, वहीं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी करीब 64 करोड़ रुपए के साथ 8वें स्थान पर हैं।गौरतलब है कि हाल में प्रियंका की फीस का मामला भी काफी चर्चा में आया। खबरें हैं कि प्रियंका ने एक परफॉर्मेंस 5 करोड़ रुपये चार्ज किया है। उनका यह परफॉर्मेंस केवल 5 मिनट का होगा, इस हिसाब से प्रियंका ने हर मिनट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com