अभी-अभी: महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अभी-अभी: महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 96 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर है। प्रिंस फिलिप को मंगलवार देर रात लंदन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। अभी-अभी: महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रिंस फिलिप के कूल्हे की सर्जरी की जाएगी। वह पिछले कुछ दिनों से कूल्हे में परेशानी से जूझ रहे हैं। मालूम हो कि फिलिप पिछले साल सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन इस बीच, वह कई बार एलिजाबेथ के साथ शाही कार्यक्रमों में नजर आए हैं। 

बता दें कि फिलिप कई दशकों तक शाही कार्यों में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। लेकिन उन्हें पिछले साल नवंबर माह में ब्रिटेन के युद्ध स्मरण समारोह में खड़े होने के दौरान परेशानी महसूस हुई थी। प्रिंस फिलिप को अच्छे स्वास्थ्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं, लेकिन हाल के वर्षों में उन्हें कई बार स्वास्थ्य की शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उल्लेखनीय है कि प्रिंस फिलिप ने साल 2015 तक पत्नी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ विदेशी यात्राएं की हैं। महारानी ने 1997 में अपनी 50वीं शादी की सालगिरह के मौके पर कहा था कि प्रिंस फिलिप पिछले कई वर्षों से बड़ी सरलता से मेरी ताकत बने हुए हैं।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com