अभी-अभी: मुंबई में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारो तरफ मचा हडकंप...

अभी-अभी: मुंबई में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारो तरफ मचा हडकंप…

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हैं। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लग सका है। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।अभी-अभी: मुंबई में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारो तरफ मचा हडकंप...

आपको बता दें कि मुंबई की  कमला मिल्स में कुछ समय पहले भीषण आग लग गयी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक मिल्स में आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। यह दोनों पब अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। बता दें कि इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक आग पहले मोजो रेस्तरां में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com