एक दिन पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से के साथ वार्ता रद करने की घोषणा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नरमी दिखाई। उन्होंने कहा कि अभी भी 12 जून को वार्ता होने की उम्मीद बाकी है। ट्रंप की वार्ता रद करने की घोषणा के बाद दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बातचीत शुरू कर दी है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा था कि उत्तर कोरियाई जवाब नहीं दे रहे थे जिससे शिखर वार्ता रद की गई। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच कम्युनिकेशन लाइन खुली हुई है। मरीन वन पर सवार होने से पहले व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम देखेंगे कि क्या हुआ। हम अब उनसे बात कर रहे हैं। वे वार्ता करना चाहते हैं। हम भी करना चाहेंगे।" सिंगापुर में 12 जून को प्रस्तावित वार्ता रद करने के बाद भी ट्रंप आशावादी बने हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "यह 12 जून को भी हो सकती है।" यह पूछने पर कि क्या उत्तर कोरियाई खेल कर रहे हैं, ट्रंप ने कहा, "हां वे... वह भी। हर कोई खेल करता है। आप यह जानते हैं।" यह पूछने पर कि क्या वह वार्ता करेंगे? इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आप किसी और से ज्यादा जानते हैं। उत्तर कोरिया ने कहा, किसी भी समय वार्ता के लिए तैयार इससे पहले उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ किसी भी समय वार्ता करने के लिए तैयार है। उप विदेशमंत्री किम के-ग्वान ने वार्ता रद करने के ट्रंप के फैसले को अप्रत्याशित और खेदजनक कहा। उन्होंने कहा, "इसके बावजूद हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। हम किसी भी समय आमने-सामने बैठकर वार्ता करने के इच्छुक हैं।

अभी भी हो सकती है किम जोंग उन से 12 जून को वार्ता

एक दिन पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से के साथ वार्ता रद करने की घोषणा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नरमी दिखाई। उन्होंने कहा कि अभी भी 12 जून को वार्ता होने की उम्मीद बाकी है। ट्रंप की वार्ता रद करने की घोषणा के बाद दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बातचीत शुरू कर दी है।एक दिन पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से के साथ वार्ता रद करने की घोषणा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नरमी दिखाई। उन्होंने कहा कि अभी भी 12 जून को वार्ता होने की उम्मीद बाकी है। ट्रंप की वार्ता रद करने की घोषणा के बाद दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बातचीत शुरू कर दी है।  ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा था कि उत्तर कोरियाई जवाब नहीं दे रहे थे जिससे शिखर वार्ता रद की गई। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच कम्युनिकेशन लाइन खुली हुई है। मरीन वन पर सवार होने से पहले व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम देखेंगे कि क्या हुआ। हम अब उनसे बात कर रहे हैं। वे वार्ता करना चाहते हैं। हम भी करना चाहेंगे।" सिंगापुर में 12 जून को प्रस्तावित वार्ता रद करने के बाद भी ट्रंप आशावादी बने हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "यह 12 जून को भी हो सकती है।"  यह पूछने पर कि क्या उत्तर कोरियाई खेल कर रहे हैं, ट्रंप ने कहा, "हां वे... वह भी। हर कोई खेल करता है। आप यह जानते हैं।" यह पूछने पर कि क्या वह वार्ता करेंगे? इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आप किसी और से ज्यादा जानते हैं।  उत्तर कोरिया ने कहा, किसी भी समय वार्ता के लिए तैयार  इससे पहले उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ किसी भी समय वार्ता करने के लिए तैयार है। उप विदेशमंत्री किम के-ग्वान ने वार्ता रद करने के ट्रंप के फैसले को अप्रत्याशित और खेदजनक कहा। उन्होंने कहा, "इसके बावजूद हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। हम किसी भी समय आमने-सामने बैठकर वार्ता करने के इच्छुक हैं।

ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा था कि उत्तर कोरियाई जवाब नहीं दे रहे थे जिससे शिखर वार्ता रद की गई। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच कम्युनिकेशन लाइन खुली हुई है। मरीन वन पर सवार होने से पहले व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हम देखेंगे कि क्या हुआ। हम अब उनसे बात कर रहे हैं। वे वार्ता करना चाहते हैं। हम भी करना चाहेंगे।” सिंगापुर में 12 जून को प्रस्तावित वार्ता रद करने के बाद भी ट्रंप आशावादी बने हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “यह 12 जून को भी हो सकती है।”

यह पूछने पर कि क्या उत्तर कोरियाई खेल कर रहे हैं, ट्रंप ने कहा, “हां वे… वह भी। हर कोई खेल करता है। आप यह जानते हैं।” यह पूछने पर कि क्या वह वार्ता करेंगे? इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आप किसी और से ज्यादा जानते हैं।

उत्तर कोरिया ने कहा, किसी भी समय वार्ता के लिए तैयार

इससे पहले उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ किसी भी समय वार्ता करने के लिए तैयार है। उप विदेशमंत्री किम के-ग्वान ने वार्ता रद करने के ट्रंप के फैसले को अप्रत्याशित और खेदजनक कहा। उन्होंने कहा, “इसके बावजूद हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। हम किसी भी समय आमने-सामने बैठकर वार्ता करने के इच्छुक हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com