अयोध्या में दिवाली सेलीब्रेशन: पुष्पक विमान से पहुंचे 'श्रीराम', CM योगी ने इस तरह से किया स्वागत

अयोध्या में दिवाली सेलीब्रेशन: पुष्पक विमान से पहुंचे ‘श्रीराम’, CM योगी ने इस तरह से किया स्वागत

अयोध्या में यादगार दिवाली मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अयोध्या में मनाई जा रही दिवाली में प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता अयोध्या पहुंच गए हैं। जहां पहले से मौजूद राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम का स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम के नारे गूंजते रहे।अयोध्या में दिवाली सेलीब्रेशन: पुष्पक विमान से पहुंचे 'श्रीराम', CM योगी ने इस तरह से किया स्वागत
अयोध्या में आज वैसी ही दिवाली मनाई जा रही है जैसी त्रेता युग में भगवान राम के अयोध्या लौटने पर मनाई गई थी। त्रेता युग की तरह ही प्रभु राम के स्वागत की जीवंत प्रस्तुतियां होंगी। पूरी रामनगरी और सरयू के घाट दीपों से जगमगा उठेंगे।

– 1,71,000 दीप प्रज्‍ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे। अभी 1,50,000 दीप जलाने का है रिकॉर्ड।

3200 छात्र-छात्राओं का स्वयंसेवी समूह जलाएगा दीप।

18 अक्‍टूबर को ये कार्यक्रम होंगे अयोध्या में-

– 04.05 बजे से 04.30 बजे तक। रामकथा पार्क में शोभा यात्रा के आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वन्दन/आरती, श्रीराम का राज्याभिषेक।

– 04.30 से 04.40 बजे तक। अयोध्या में हो रहे‌ विकास कार्यों सम्बंधी सभी विभागों की परियोजनाओं का शिलान्यास।

– 04.40 से 05.40 बजे तक रामकथा पार्क में ही विशिष्ट अतिथियों का सम्बोधन। मुख्यमंत्री योगी भी करेंगे सम्बोधित।

– 05.40 से 6.00 बजे तक रामकथा पार्क से नये घाट पर प्रस्‍थान।

– 06.00 से 07.00 बजे तक नये घाट पर सरयू जी की आरती तथा मंत्रोच्चार के साथ समस्त घाटों पर दीप का प्रज्वलन प्रारम्‍भ।

– 07.00 बजे से 07.30 बजे तक नया घाट पर सरयू नदी में लेजर शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन।

– 07.30 बजे से 07.40 बजे तक सरयू के तट पर नया घाट के सामने आतिशबाजी का आयोजन।

– 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रामकथा पार्क में विदेशी रामलीलाओं का मंचन।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com