अभी अभी: कांग्रेस को लगा सबसे बड़ा झटका, ये बड़ा नेता बीजेपी में हुआ शामिल

नई दिल्ली। MCD चुनावों से ठीक पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि लवली, पिछले काफी समय से कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे थे, जिस कारण हाल के दिनों में वह सार्वजनिक मंचों पर नहीं दिखाई दे रहे थे।अरविंदर सिंह लवली

क्या रहा कारण

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने औपचारिक तौर पर अरविंदर सिंह लवली को भाजपा में शामिल कराया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली पार्टी में अनदेखी किए जाने से नाराज चल रहे थे। वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन से भी उनके संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। इसी बात से नाराज होकर अरविंदर सिंह लवली ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा को मिलेगा फायदा

माना जा रहा है कि लवली के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को MCD चुनावों में काफी फायदा होगा। दरअसल दिल्ली में पंजाबी मतदाता काफी संख्या में हैं। वहीं अरविंदर सिंह लवली का पंजाबी वोटबैंक पर अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में भाजपा को इसका सीधा फायदा मिलने का उम्मीद है।

शीला दीक्षित सरकार में रहे थे मंत्री

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com