अरविंद केजरीवाल जन्मदिन विशेष: आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

अरविंद केजरीवाल जन्मदिन विशेष: आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

नई दिल्ली। दो दिन बाद यानी 16 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको उनके राजनितिक सफर से अवगत करवाते है। अरविंद केजरीवाल जन्मदिन विशेष: आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। उन्होंने वेस्ट बंगाल के खडगपुर से यांत्रिक अभियन्त्रिक में कॉलेज किया था। इसके बाद उन्हें 1992 में भारतीय नागरिक सेवा में चुन लिया गया था। इसके बाद वे भारतीय राजस्व सेवा में आ गये और उन्हें दिल्ली के आयकर आयुक्त कार्यालय में नियुक्त कर दिया गया। 

जल्द ही केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम छेड़ दी और सन 2000 में उन्होंने  परिवर्तन नाम के एक N.G.O. की स्थापना कर दी। 2006 में अरविन्द ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया और अपना पूरा समय अपने NGO में ही देने लगे। केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत सन 2012 से की थी जब वे  गांधी टोपी और अन्ना टोपी पहन कर सड़को पर निकलते थे और उनकी टोपियों पर लिखा होता था मै हु आम आदमी। 

अरविंद ने दिल्ली के जंतर-मंतर से  26 नवम्बर सन 2012 को अपनी आम आदमी पार्टी की घोषणा कर दी थी। उन्होंने 2013 में शिला दीक्षित के विपक्ष में  चुनाव लड़ा और उन्हें  25864 वोटो से हराया। वे 14 फरवरी 2015 को दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।  अपने पहले कार्यकाल में अरविंद सिर्फ 49 दिनों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहें थे।  2015 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से वो अभी तक इस पद पर विराजमान है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com