अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर ने गर्भवती की कोख में देखा कुछ ऐसा, कि उड़ गए होश...

अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर ने गर्भवती की कोख में देखा कुछ ऐसा, कि उड़ गए होश…

अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर ने गर्भवती की कोख कुछ ऐसा देखा जिसके बारे में जानकर अस्पताल में हर कोई चौंक गया। अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर ने गर्भवती की कोख में देखा कुछ ऐसा, कि उड़ गए होश...

हरिद्वार के सलेमपुर गांव में एक महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं। इसका पता डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड के दौरान चला। जिसे देखकर डॉक्टर भी चौंक गए हैं।

गर्भ में चार बच्चे होने का पता चलने के बाद डॉक्टरों के लिए महिला की डिलीवरी कराना चुनौती साबित हो रही है। जांच में अभी तक महिला के चारों बच्चे सकुशल बताए जा रहे हैं।

महिला के चारों बच्चे सुरक्षित

उक्त गर्भवती महिला आठ महीने की गर्भवती हैं और उसका इलाज रुड़की के देव नर्सिंग होम में चल रहा है।

इस बात के सामने आने के बाद से महिला के परिवार वाले काफी परेशान नजर आ रहे हैं। परिवार वाले तीन बार से अधिक अलग अलग लैब में अल्ट्रासाउंड करा चुके हैं, लेकिन सब जगह से एक जैसी ही रिपोर्ट मिली हैं।

महिला का इलाज कर रही डॉ. वारिजा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के चारों बच्चे सुरक्षित हैं। इलाज के लिए महिला को बुलाया हैं। 

महिला का पति परेशान

महिला का पति मजदूरी का काम करता है महिला की पहली डिलीवरी है, लेकिन पति के पास इलाज कराने के लिए पैसे तक नहीं है।

पति ने आशा कार्यकर्ता से भी मदद मांगी थी, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

अब परेशान पति ने सरकार में मदद की गुहार लगाई है।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com