प्रियंका चोपड़ा ने कहा-‘मैं ड्रामा क्वीन बनकर बहुत खुश हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। खबर है कि प्रियंका ने इस बार पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड में दूसरी बार टीवी एक्ट्रेस का खिताब जीता है। हालांकि प्रियंका की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने इस शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा-'मैं ड्रामा क्वीन बनकर बहुत खुश हूं'

एक ट्वीट से लाखों कमाते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

प्रियंका ने अवॉर्ड लेते समय जो भाषण दिया उससे सभी का दिल भी जीत लिया। इस दौरान हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में प्रियंका के को-स्टार ड्वेन जॉनसन लगातार मुस्कुराते हुए प्रियंका की हौंसला अफजाई करते दिखे।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘एडम, मैं कहना चाहती हूं कि मैं ड्रामा क्वीन बनकर बहुत खुश हूं। इसी तरह यह हो पाया है। धन्यवाद। सभी लोगों को धन्यवाद। जैसा कि सभी लोग कह भी रहे हैं। यह एक असाधारण सफर रहा है। हर वो महिला जो मेरे साथ इस कैटेगरी में नॉमिनेट की गई वो अपने आप में एक असाधारण एक्ट्रेसे हैं। यह वो लोग हैं जिनके कारण मैंने टेलीविजन ज्वाइन किया। ये वो लोग हैं जिनके कारण मैं एक्टर बनीं। आज यह अवॉर्ड ले रही हूं। उनकी मौजूदगी में अवॉर्ड पाना उत्साह से भर देने वाला है। आप सभी का शुक्रिया। आपने मुझे स्वीकार किया। मुझे इतना सारा प्यार दिया। शुक्रिया, जोश सफ्रान, मार्क गॉर्डन, निक पेपर और वो हर शख्स जो ‘क्वांटिको’ का हिस्सा है। शो की कास्ट और वो सभी लोग जो इस सोमवार ‘क्वांटिको’ देखने वाले हैं। मनोवैज्ञानिक तौर पर कुछ ऐसा ही है। मैं क्या वाकई थोड़ा बहुत हिल-डुल सकती हूं। मुझे माफ कीजिएगा। यह बात थोड़ी ऐसी ही है। मगर हां। यह दुनिया मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। शुक्रिया।’

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com