आज है 2016 का आखिरी शुक्रवार राशिफल, मां लक्ष्मी की कृपा से किसके कष्ट होंगे दूर

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष:-दिन की शुरुआत अच्छी होगी। नासमझी में गलत फैसले ले सकते हैं। कारोबार में नवीन कार्य में सफलता मिलेगी। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। मन अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। कई दिनों से रुका पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृष:-भवन-दुकान के निर्माण कार्य की गति तीव्र होगी। परिजनों के स्वास्थ्य व सुविधाओं की ओर ध्यान देना जरूरी है। पुरुषार्थ  से आमदनी बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मिथुन:-अपनी दिनचर्या बदलें। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेग। क्रोध पर संयम रखें। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। प्रेम प्रसंग में समय व्यतीत होगा।

कर्क:-आपके रहनसहन से लोग प्रभावित होंगे। मेहमानों का आगमन निजी कार्य बाधित करेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरी कार्यों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

सिंह:-आपके कॅरियर में परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर अपनी बुद्धिमत्ता के कारण सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। फिजूल खर्च से बचें।

कन्या:-आपके तजुर्बों के कारण आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों से विवाद सम्भव है। आज लेन-देन से बचें। पारिवारिक तनाव से मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

तुला:-आपके आलसी और अकड़ू रवैए से अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। मानसिक अशांति रहेगी। संतान के विवाह कार्यों में विलंब से चिंता होगी।

वृश्चिक:-निजी समस्या के समाधान में मित्र सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। अधूरे पड़े काम पूरे हो सकेंगे। आवेश पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी और परिजनों में सामंजस्य स्थापित करना मुश्किल होगा।

धनु:-आपकी लापरवाही के कारण व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता से कार्य करें। आप बहुत जल्दी दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर:-आर्थिक अनुकूलता का आभास होगा। अधिक भागदौड़ व बाधाओं के बाद कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावना नजर आएगी। संतान के किए कार्यों से कष्ट होगा। कारोबार में विकास की योजना बन सकती है।

कुंभ:-आपके निर्णय बहुत देरी से होते हैं। अपने आपको बदलें। पुरानी सोच बदलें। परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि सम्भव है।

मीन:-कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ेगा। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं है, सतर्क रहें। परिवार में खुशी के अवसर आएंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त करेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com