आज का राशिफल और आपका दिन: क्या करें क्या न करें

आज का राशिफल और आपका दिन
#tosnews
आज सोमवार है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा आराधना का बड़ा महत्व होता है। तो चलिए भगवान शिव को याद करते हुए उनका नाम लेते हुए करते हैं आज की राशिफल की बात। जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए-
मेष राशि- #tosnews
ज्योतिषाचार्य पं. राजनारायण जी के अनुसार मेष राशि के जातकों को आज भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होगा। भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें सारे अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे।

वृष राशि- #tosnews
वृष राशि के जातक आज थोड़ा संयम बरतें। कुछ अच्छा होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। भगवान शिव को आज के दिन दूध से अभिषेक करें। आपसी तनाव दूर होंगे।
मिथुन राशि- #tosnews
मिथुन राशि जातकों का चला आ रहा प्रयास फलीभूत होगा। बच्चों और परिवार पर थोड़ा ध्यान दें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। भगवान भोले को दूब अर्पित करें और उनका ध्यान करें, सारे मनोरथ सिद्ध होंगे।
कर्क राशि- #tosnews
ज्योतिषाचार्य के अनुसार कर्क राशि वाले जातक किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें, नहीं तो काम बनने के बजाय बिगड़ सकता है। आप सोमवार के दिन भगवान शिव का जप करें और घर में पूजा स्थान पर साफ सफाई रखें। सारे काम पूरे होंगे।
सिंह राशि- #tosnews
सिंह राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की फिक्र आपको सता सकती है। जिसके चलते आप अपने सेहत को दरकिनार कर रहे हैं। मन विचलित भी हो सकता है। भगवान भोले का ध्यान करें सब अच्छा होगा।
कन्या राशि- #tosnews
कन्या राशि वालों का आज का दिन बेहतर जाने वाला है। आज आपको वो मिल सकता है जिसका आप बड़े बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करें सब अच्छा होगा।
तुला राशि- #tosnews
ज्योतिषाचार्य तुला राशि वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर पर ध्यान दें। शिक्षा को लेकर कुछ बाधाएं नजर आ रही हैं भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं सब बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि- #tosnews
वृश्चिक राशि वाले अपने खानपान पर ध्यान दें। ज्यादा वाणी का प्रयोग न करें अभी नहीं तो संकेत अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। आपका दिन मंगलमय हो इसके लिए आप भगवान शिव को नियमित बिल्व पत्र अर्पित करें।सब अच्छा होगा।
धनु राशि- #tosnews
धनु राशि वाले जातकों को जल्द ही धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आपका अटका धन आपको मिलने वाला है। थोड़ा धैर्य की जरूरत है। किसी से बिना वजह उलझें नहीं। भगवान शिव को आप आज सफेद आक के फूल अर्पित करें सब अच्छा होगा।
मकर राशि- #tosnews
मकर राशि राशि के जातक भगवान शिव का ध्यान करें क्योंकि आपकी कुछ चीजें भगवान भरोसे ही चल रही हैं। बड़ों को सम्मान दें और छोटे को प्रेम दें आपका कुशल व्यवहार ही आपको प्रगति की ओर बढ़ाने वाला है। आज के दिन आप भगवान भोले को सफेद वस्त्र अर्पित करें। सब अच्छा होगा।
कुम्भ राशि – #tosnews
कुंभ राशि के जातकों का आज पूरे दिन पूजा पाठ और अध्यात्म में मन लगेगा। नकारात्मक विचारोँ और व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाकर चलें। भगवान शिव को आप गंगाजल चढ़ाएं सब अच्छा और मंगलमय होगा।
मीन राशि- #tosnews
मीन राशि वाले जातक स्वभाव से थोड़ा शालीन होते हैं। लेकिन इनकी शालीनता कभी-कभी इन पर भारी पड़ जाती है। थोड़ा संभलकर चलें। भगवान शिव को आप गन्ना चढ़ाएं सब अच्छा होगा। #tosnews

Author: वंदना पांडे

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com