आज का राशिफल और पंचांग: 16 अगस्त दिन गुरुवार, इन राशि वालों को मिलने वाला है बृहस्पति का साथ

आज का राशिफल और पंचांग: 16 अगस्त दिन गुरुवार, इन राशि वालों को मिलने वाला है बृहस्पति का साथ

मेष राशि:-
आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भाई-बहनों से रुके हुए काम में सहयोग मिल सकता है। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कुछ अच्छा करने का मन करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।आज का राशिफल और पंचांग: 16 अगस्त दिन गुरुवार, इन राशि वालों को मिलने वाला है बृहस्पति का साथ

वृष राशि:-
आज व्यापार में अच्छी साझेदारी से लाभ होगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज यात्रा सुखद रहेगी। मित्रों और परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी हो सकता है।  दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापारिक योजनाएँ सफल होगी। शिव चालीसा का पाठ करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। 

मिथुन राशि:-
आज का दिन शानदार रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी काम को करने के लिए उच्चाधिकारी से मदद मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नये लोगों से मुलाकात होने के चांस हैं, जिससे कार्यक्षेत्र से संबंधित लाभ मिल सकता है। व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।  दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि:-
आज पुराने मामलों में आप थोड़ा उलझ सकते हैं। एक से ज्यादा काम हाथ में न लें, अन्यथा खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। कामों को लेकर आपकी प्लानिंग थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन वर्किंग लोगों को आज आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में दिन शानदार बीतेगा। नजदीकी लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत हो सकती है। लक्ष्मी मां के मंदिर में फूल चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

सिंह राशि:-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। बेहतर होगा आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। कामकाज और सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है।  घर में किसी खास काम की तैयारी भी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी काम को करने में थोड़ी अधिक मेहनत लग सकती है।  शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपका दिन बेहतर जाएगा।

कन्या राशि:-
आज अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।  दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। पारिवारिक स्थिति बेहतर होगी।  आज आप कुछ नई बातें भी सीखेंगे।  गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

तुला राशि:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना आपके लिए बेहतर साबित होगा।  आज भाग-दौड़ बनी रहेगी। आपको किसी भी काम में जोखिम लेने से बचना चाहिए। किसी खास काम को अकेले निपटाने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको मनोबल बढ़ा रहेगा। तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि:-
आज किसी बुजुर्ग महिला से धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रहेगा। बच्चों को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। कामकाज को लेकर आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं, सूर्यदेव को नमस्कार करें, लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि:-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।सोच-विचार कर लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। दूसरों की मदद करने के मौके मिल सकते हैं, जो आपके लिए भी बहुत लाभदायक रहेंगे।  बिजनेस और निवेश के मामले में फायदा हो सकता है। प्रेम-संबंधों में गहराई बढ़ेगी। मंदिर में फलों का दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि:-
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कुछ काम योजना के अनुसार नहीं होने से मूड ऑफ हो सकता है।| आज आप किसी खास दोस्त के साथ डिनर पर जा सकते हैं, आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।  मंदिर में घी का दीपक जलाएं, सोचा हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ राशि:-
आज पुराने निवेश से फायदा होगा। भविष्य से जुड़ी योजना बनायेंगे और सही दिशा में आगे भी बढ़ेंगे। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप अपने कुछ पुराने दोस्तों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी हो सकते हैं। किसी प्रियजन से  मुलाकात हो सकती है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। मंदिर में चावल का दान करें, आपके जीवन में तरक्की होगी।

मीन राशि:-
आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आसपास के लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं।कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पुरानी समस्याओं का कोई नया समाधान मिलने की संभावना है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। संतान से सहयोग मिल सकता है। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com