राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा सोमवार का दिन

सोमवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

 राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा सोमवार का दिन

मेष-जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, आज आपको वो भूल जाएंगे। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। यात्रा टल जाएगी और जीवनसाथी का साथ कार्यों को पूर्ण करेगा।

वृषभ-कार्य का विभाजन करने से कार्यों में गति आएगी। आप जो हैं वैसे ही रहें, दिखावा न करें। विरोधी परास्त होंगे। धर्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। मेहमानों की खातिरदारी में धन लगेगा।

मिथुन-कार्यों में आ रही रुकावटें तनाव में ला सकती हैं। आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने परिजनों से कई दिनों से मन की बात कहना चाहते हैं। आज अनुकूल समय है।

कर्क-आपकी कार्यकुशलता की लोग तारीफ करेंगे। संतान के विवाह के योग बन जाएंगे। समय का लाभ लें और पूरी मेहनत से अपने कार्यों को सम्पादित करें। राज कार्य से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।

सिंह-साझेदारी से बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। अधिकारी से पूर्व में हए विवाद के कारण आज कोई कार्य रुक सकता है। भूमि-भवन पर निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

कन्या-अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। आप जैसे हैं वैसे ही अच्छे हैं। आपकी व्यवहारकुशलता की तारीफ होगी। राजनीति से जुड़े लोग पद प्राप्त कर सकते हैं। धर्म के कार्यों में सराहनीय भूमिका रहेगी।

तुला-समाज में आपका विरोध होगा। विरोधी आपके कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं। विवाहयोग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। आजीविका के लिए यात्रा करना होगी।

 वृश्चिक-पुराने रोग से पीड़ित रहेंगे। मकान को दुरुस्त करने में धन खर्च होगा। भूमि संबंधित विवादों के चलते कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी। संतान के सहयोग से काम पूरे होंगे।

धनु-रुके कार्यों में गति आने से तनाव दूर होगा। पारिवारिक लोगों से मेलजोल संबंधों में निकटता लाएगा। विवाहयोग्य जातकों के लिए समय उचित है। अध्ययन में आ रही रुकावट दूर होगी। न्याय पक्ष अनुकूल होगा।

मकर-आध्यात्मिक उन्नति होगी। लोगों ने आप के साथ क्या किया, यह भूल जाएं और अपना काम ईमानदारी से करें। कार्यस्थल पर मिल रही असफलता से मन खिन्न रहेगा। अपने निजी जीवन में भी समय दें।

कुम्भ-सोचते बहुत हैं और करते कुछ नहीं। आलस त्यागें और अपना कार्य करें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक आयोजनों में धन खर्च होगा। विवादों का हल आपसी सलाह से होगा।

मीन-आर्थिक व पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। मन अशांत रहेगा। भविष्य के लिए कुछ योजना बन सकती है। बड़े निर्णय हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com