दिनांक- 03 अप्रैल 2017, दिन- सोमवार

मेष– ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी हो सकते हैं।

वृषभ– यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन– लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में सम्बन्धों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

कर्क– लेन-देन में सतर्कता बरतें। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धैर्य से हल कर सकते हैं।

सिंह– शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

कन्या– बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों को जन्म दे सकती है। ध्यान रहे, जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हें समस्याएं उलझाती नहीं हैं।

तुला– महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। 

वृश्चिक– आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

धनु– व्यस्त और खुशहाल दिन है, नए अवसर आपके सामने आएंगे, यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मकर– किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कुंभ– मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

मीन– नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com