राशिफल, दिनांक-11 जनवरी 2017, दिन-बुधवार

मेष : क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। रहन-सहन असुविधापूर्ण हो सकता है।

वृष : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

राशिफल, दिनांक-11 जनवरी 2017, दिन-बुधवार

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह : आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि होगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयेाग मिलेगा।

 वृश्चिक : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

धनु : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

मकर : कुटु्म्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ : क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन : प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com