जानिए क्या है आज का राशिफल, दिनांक- 20 फरवरी 2017, दिन- सोमवार

जानिए क्या है आज का राशिफल, दिनांक- 20 फरवरी 2017, दिन- सोमवार

मेष– आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है।

वृषभ– यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी।

मिथुन– भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

कर्क– आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरुद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

सिंह– दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या– घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है।

तुला– आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शान्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं भी रह सकती हैं। 

वृश्चिक– अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

धनु– खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर– आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

कुंभ– व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

मीन– आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है हालांकि सबका सामना करते हुए आप सभी को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com