आज का राशिफल: 19 फरवरी 2017, दिन रविवार

आज का राशिफल: 19 फरवरी 2017, दिन रविवारमेष
पॉजिटिव – मन पर नियंत्रण रखें। कोई आप पर हावी होने की कोशिश करता हो, तो उसे आक्रामक जवाब देने के बजाए शांति से उसकी बात मान लें। किसी भी विषय पर अपने मन की बात कहने की इच्छा तेज होगी। आप आत्म विश्लेषण करने की कोशिश करें कि कुछ लोग आपसे नाराज क्यों हो रहे हैं। मन की बेचैनी को शांत करने की कोशिश करेंगे। इस काम में किसी करीबी की मदद भी मिलेगी। अचानक पैसा मिलने का योग हैं। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा में फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सुखद परिणाम भी मिलेंगे।

नेगेटिव – अपने ही लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति में भी थोड़ा बदलाव हो सकता है। किसी के प्रति आकर्षण महसूस होगा तो अपनी भावना को न तो अपने चेहरे पर झलकने दें और न शब्दों में जाहिर करें। टकराव की स्थिति में आप सरलता से हार सकते हैं, इसलिए टकराव में जरा भी न पड़ें।

वृष
पॉजिटिव – पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आपका मन कहीं भटकता रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे, लेकिन किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें। आपके लिए ये अच्छा रहेगा। थोड़े समय में सारी स्थितियां भी सामान्य हो जाएंगी, तब तक धैर्य रखें। किसी रहस्यमय बात या किसी रहस्यपूर्ण विधा में आपकी रुचि बढ़ सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में रहेगा। इससे आपको थोड़ा फायदा भी होगा। बिजनेस में बदलाव का मन बनेगा। 

नेगेटिव – रोजमर्रा के काम और अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने में परेशानी हो सकती है। लोग आपसे फालतू ही उलझ सकते हैं। परिवार में भी थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। आपके लिए ग्रह गोचर कुछ भारी हो सकता है। लगातार उठापटक भी हो सकती है। विवाह प्रस्ताव में परेशानियां भी हो सकती है। कुछ जरूरी काम भी अधूरे हो सकते हैं।

मिथुन
पॉजिटिव – बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। सीधी बात कहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी प्लानिंग आज आपके काम करवा देगी। आप पुरानी बातें याद कर के भावुक भी हो सकते हैं। सामूहिक कामों के लिए भी दिन अच्छा है। आप तालमेल बैठाकर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कोई प्रेम-प्रसंग भी शुरू हो सकता है। साझेदारी के कामों में हस्ताक्षर करने के पहले कागज ठीक से पढ़ लें। परिवार और पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

नेगेटिव – आज आप कुछ काम को लेकर झुंझला सकते हैं। मन में कुछ घबराहट भी रहेगी। इसका कोई कारण शायद आप भी न जानते हों। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। कुछ लोग आपकी बात सुनने-समझने के लिए तैयार नहीं रहेंगे। अपने मूड पर नियंत्रण न रखा, तो बात बिगड़ भी  सकती है। खर्चा भी ज्यादा होगा। विवादों से दूर रहें।

कर्क
पॉजिटिव – जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसे आप बहुत गंभीरता से लेंगे। चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में रहेगा। आसपास के लोग आपकी तारीफ  करेंगे। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का मन बन सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना जरूरी है। कुछ दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके साथ अच्छी बातचीत भी होगी, जो कुछ हद तक आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। परिवार और संतान को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। ज्यादातर समय मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीत सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी से आपको बहुत हद तक मदद मिलेगी।

नेगेटिव – रोजमर्रा के कामों में कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़ा जोखिम उठाने के लिहाज से समय ठीक नहीं है। आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें, पैसा निवेश करने में भी सावधान रहें। 

सिंह
पॉजिटिव –  बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीदें रखेंगे। कुछ लोग ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। कोई क्या कहता है, यह गौर से सुनें। आप अपनी बात जितनी विनम्रता से रखेंगे, उतने ही सफल भी हो जाएंगे। समय के साथ-साथ लोगों का मूड भी ठीक होने लगेगा। साथ काम करने वालों में से किसी एक पर आज आपकी निर्भरता बहुत ज्यादा रहेगी। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। खुद के लिए समय निकालने की कोशिश भी करेंगे। सभी काम बराबर चलते रहेंगे। समय पर मदद मिलती रहेगी।

नेगेटिव – इस राशि के राजनीति से जुड़े लोग संभल कर काम करें। आपको अपनी ओर से बहुत संभलकर व्यवहार करना चाहिए। आज आप थोड़े आक्रामक भी हो सकते हैं। आसपास के कुछ लोगों से आप उलझ सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा रहेगा। किसी एक व्यक्ति के व्यवहार से आप बहुत दुखी हो सकते हैं।

कन्या
पॉजिटिव – संतान और शिक्षा की तरफ  आपका ध्यान रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, जिससे आप सफल हो जाएंगे। मन की बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे। इससे आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई नया तरीका या आइडिया भी आपको मिल सकता है।

नेगेटिव – ध्यान रखें। आपके कामकाज और हरकतों पर किसी व्यक्ति का पूरा ध्यान रहेगा। फालतू दिखावा करने से बचें। खर्चा भी होगा। ज्यादा पैसा या क्रेडिट कार्ड साथ लेकर न निकलें। किसी के साथ बहस में न पड़ें। अपने विचार अपने ही मन में रखें। आपको अपनी कही बातों की सफाई देनी पड़ सकती है। छिटपुट गलतफहमियां भी विवाद पैदा करवा सकती हैं। आपकी पीठ पीछे कोई योजना बन सकती है। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन रहेगी। व्यसनों से दूर रहें। 

तुला
पॉजिटिव – करियर में बदलाव करने पर विचार करें। आज बनने वाली योजना से आपको जल्दी ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी आंखें और कान खुले रखें। चुप रहकर, जितना देखते और समझते जाएंगे, आपको उतनी नई बातें पता चलती जाएगी। लोग आपका साथ देंगे। मकान खरीदने की इच्छा होगी और सही मकान खोज रहे हैं, तो आपकी तलाश पूरी हो जाएगी। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात सफल रहेगी।

नेगेटिव – आपको अपने लक्ष्यों में कुछ सुधार करना होगा। खर्च करने की आदत बढ़ेगी। दोस्तों, प्रेमीजनों या रिश्तेदारों के साथ पैसों से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। संभलकर रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।  आज आप थोड़े बेचैन हो सकते हैं। उससे भी बड़ा खतरा यह है कि आप गलत जगह पर गलत बात भी  कह सकते हैं। 

वृश्चिक
पॉजिटिव –  पूर्वाभास हो सकता है। दूसरों के मन में क्या चल रहा है, यह भी आपको अंदाज हो जाएगा। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार पर संयम रखें। आपके पास कोई ऐसा विचार रहेगा जो आपके परिवार के किसी एक सदस्य के लिए बहुत ही कारगर होगा। किसी व्यक्ति के साथ बहुत लंबी बातचीत हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर किसी से ज्यादातर काम पूरे करवा लेंगे। ग्रहों की चाल भी आपको यही सलाह दे रही है कि आप थोड़े शांत रहें। आपकी इनकम और खर्चे भी सामान्य रहेंगे। आपका पराक्रम बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग भी आपको मिल सकता है। 

नेगेटिव – आक्रामकता पर आपको नियंत्रण रखना होगा। कोई कलह या विवाद भी हो सकता है। जल्दबाजी या ज्यादा उत्साह की स्थिति के कारण भी कोई गलतफहमी हो सकती है। 

धनु
पॉजिटिव – रोजमर्रा के कामों में बड़े बदलाव का मूड बन सकता है। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी कोई धारणा ही बदल सकती है। वह बदलाव आपके लिए जरूरी और सकारात्मक रहेगा। आपका मन और मस्तिष्क दोनों बहुत सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी महत्वाकांक्षा भी पूरी हो सकती है। कई विषय भी एक साथ आपके सामने आ सकते हैं। कोई दोस्त आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है या राज की बात बता सकता है। यात्रा का भी कोई कार्यक्रम बन सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। ऑफिस में कोई बड़ी उपलब्धि आपके नाम होने की संभावना है। 

नेगेटिव – जोश में आकर किसी खास बात की अनदेखी न करें। दिन की शुरुआत में व्यस्तता रहेगी। ज्यादा ही आक्रामक होने से बचें। इससे कोई गलतफहमी हो सकती है। प्रेम में संबंध विच्छेद का भी डर रहेगा। दलाली के काम करने वाले लोगों को नुकसान भी हो सकता है। 

मकर
पॉजिटिव – आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा। कोई खास व्यक्ति आपकी बात सुनेगा और उसके आधार पर काम करेगा। ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण काम आपके हाथों में ही होंगे। योजनाओं के साथ-साथ आज आप भी कड़ी मेहनत करें, तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको दूसरों के साथ काम करना हो, तो पूरे धैर्य और सहयोग से करें। कुछ मामले ऐसे हैं, जिनमें आपके साथ-साथ आपके ही दोस्त शामिल होंगे। धैर्य रखें। नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। सुख मिलेगा। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। सारे निजी काम निपट जाएंगे। अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। कार्य-कुशलता रहेगी। माता-पिता से सम्मान प्राप्त होगा।

नेगेटिव – कोई पुरानी याद या विचार बार-बार दिमाग में चलता रहेगा और आप चाहकर भी उससे बाहर नहीं निकल पाएंगे। टेंशन रहेगा। इस राशि के कुछ लोग अवसाद ग्रस्त भी हो सकते हैं।

कुंभ
पॉजिटिव – धैर्य रखें। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। अपनी सेहत के साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। आप पर भावनाएं हावी रहेंगी। उत्साह भी बहुत रहेगा। आप कॉन्फिडेंट रहेंगे। किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने हो तो पहले बहुत बारीकी से उसकी जांच कर लें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ समझौते का मन बना कर चलें। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। कोई बड़ी परेशानी भी खत्म हो सकती है। मकान, भूमि और प्लॉट खरीदने की कोशिश सफल होगी।

नेगेटिव – अपनी झुंझलाहट प्रेमी या जीवनसाथी पर निकालने से बचें। फालतू विवाद में पड़ने से बचें। ज्यादा मेहनत से थक सकते हैं और बोर भी हो सकते हैं। कोई नतीजा नहीं मिलेगा ऐसी स्थिति आज बन सकती है। चुनौतियां आपके सामने आएंगी। कर्जा लेने की सोच रहें तो कुछ समय के लिए सारा काम छोड़ दें। 

मीन
पॉजिटिव – कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। पैसों के मामले में कोई नया प्रयोग करने की बात भी आपके दिमाग में आ सकती है। आप जोश में आकर पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी कर सकते हैं। बिजनेस और साझेदारी के कामों में एक-एक कदम आगे बढ़ते जाएंगे। इनकम होगी और आपको कोई पद भी मिल सकता है। राजनीतिज्ञों को पद लाभ हो सकता है। शुभ चिंतकों के साथ ज्यादातर समय बीतेगा। अपने से छोटे लोगों को आप कोई अच्छी बात सीखा सकते हैं या किसी तरह से उनकी मदद भी करेंगे। नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग बन रहे हैं। लेखन कार्य की ओर रुझान बढ़ेगा। सफलता मिलेगी।

नेगेटिव – बराबरी की साझेदारी में आप पर ही कुछ सवाल उठ सकते हैं। कुछ लोग आपका खुला विरोध करते हैं, तो अपनी बात सही साबित कराने पर बहुत ज्यादा जोर न दें। अपनी राय दूसरों पर थोपने की कोशिश भी न करें। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com