आज राहुल गांधी दाखिल करेंगे अपना नामांकन, सोनिया और प्रियंका भी रहेंगी मौजूद

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेठी से पर्चा भरेंगे। नामांकन भरने से पहले वह अमेठी में एक रोड शो भी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी रहेंगी। इससे पहले ही राहुल ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से भी नामांकन किया था।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पहली बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सोनिया और प्रियंका राहुल के नामांकन में शामिल होने के लिए मंगलवार रात ही अमेठी पहुंच चुकी हैं। राहुल सुबह करीब 9.30 बजे वह विशेष विमान से अमेठी पहुंचेंगे। राहुल गांधी पर्चा भरने के पहले एक रोड शो करेंगे। जानकारी के अनुसार वह मुंशीगंज,दरपीपुर के रास्ते होते हुए गौरीगंज नगर जाएंगे।

माना जा रहा है कि नामांकन भरने से पहले रोड शो के जरिए समर्थकों को लुभाने की कोशिश की जाएगी। राहुल के रोड शो और नामांकन भरने में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से संसद पहुंचे। 2014 में बीजेपी ने राहुल के खिलाफ स्मृति इरानी को टिकट दिया था।

स्मृति के लिए चुनाव प्रचार करने खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेठी गए थे। इस बार भी राहुल के सामने स्मृति इरानी चुनौती देंगी। अमेठी से अपना रिश्ता दिल से होने की बात राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं। यह सीट एक तरह से उनके परिवार की सीट रही है। इसी सीट से उनके चाचा संजय गांधी भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। संजय की मौत के बाद 1981 में इस सीट पर उच.चुनाव हुए और तब राजीव गांधी से यहां से चुनकर संसद गए। राहुल और प्रियंका खुद कई बार चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी से खास रिश्ता होने की बात करते रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com