आज है सोम प्रदोष, सब राशियों पर पड़ता है अलग प्रभाव किसी को मिलती है शांति तो किसी को धन

हर राशि पर प्रभाव

राशि के अनुसार यदि भगवान शिव की पूजा की जाए तो मनोकामना पूर्ण होती है और भक्‍तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है। विशेष रूप से सोम प्रदोष में भगवान शिव पूजा करने से विभिन्‍न लाभ होते हैं। आइए हम जानें किस राशि के लिए इस व्रत का क्या होता है फायदा और कैसे करें राशि के अनुसार पूजा।

मेष राशि:

मेष राशि वाले व्यक्तियों को भगवान शिव का पूजन करने से सुख, शांति, उच्च शिक्षा, वाहन, और भवन सुख इत्यादि की प्राप्ति होती है। इस राशि के व्यक्तियों को शिवलिंग पर शमी के पुष्प अर्पित करने चाहिए।

वृष राशि:

वृष राशि के लोगों को भगवान शिव को पूजन करने से बल, पराक्रम, कार्य क्षमता में वृद्धि, और भाई-बहनों से स्नेह इत्यादि शुभ फल प्राप्त होते हैं। इन्‍हें भगवान शिव को आंकड़े के पुष्प अर्पित करने चाहिए।

मिथुन राशि:

जब मिथुन राशि वाले शंकर जी का पूजन करते हैं तो उन्‍हें धन की प्राप्ति होती है, परिजनों का सहयोग, और श्रेष्ठ संप्रेषण क्षमता प्राप्त होती है। इस राशि वाले व्यक्तियों को भगवान शिव की पूजा के निमित्त शिवलिंग पर शमी के पत्ते और उसके फूल अर्पित करने चाहिए।

कर्क राशि:

इस राशि वालों को भगवान शिव का पूजन करने में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सभी भौतिक सुख और मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। इन्‍हें पूजा में शमी और बेलपत्र का प्रयोग अवश्‍य करें।

सिंह राशि:

इस राशि वाले लोगों को भगवान शिव का पूजन करने से मानसिक शांति, यश में वृद्धि, ईश्वर के प्रति आस्था प्राप्त होगी। सिंह राशि के व्यक्तियों को शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर धतूरा और कनेर का पुष्प अर्पित करना चाहिए।

कन्या राशि:

कन्या राशि वाले व्यक्तियों को भगवान शिव का पूजन करने से आर्थिक लाभ, बड़े भाई बहनों का सहयोग, मित्रों का उत्तम सहयोग और आत्मविश्वास में वृद्धि मिलेगी। इन लोगों को पूजन में निमित्त शिवलिंग पर शमी के पत्ते और उसके फूल अर्पित करने चाहिए।

तुला राशि:

तुला राशि वाले व्यक्तियों को प्रदोष पूजन करने से पितृ सहयोग, कार्य क्षेत्र में उन्नति, धन की प्राप्‍ति और समाज में यश एवं प्रतिष्ठा जैसे शुभ फल प्राप्त होंगे। तुला राशि के व्यक्तियों को शिवलिंग पर आंकड़े का पुष्प अर्पित करना चाहिए।

धनु राशि:

धनु राशि वाले व्यक्तियों को प्रदोष पर भगवान शिव का पूजन करने से आने वाली समस्याओं से राहत, पूर्वजों का स्नेह, श्रेष्ठ आयु, और वरिष्ठों से बचाव मिलता है। इस राशि वालों को विलुप्त और कनेर के पुष्पों को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि:

मकर राशि वालों को इस पूजन को करने से विभिन्न प्रकार के अनिष्टों से बचाव, शुभ वैवाहिक जीवन, मनवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति, और आर्थिक उन्नति जैसे फल प्राप्त होंगे। इन्‍हें शिवलिंग पर अकौड़े तथा नील कमल के पुष्प चढ़ाने चाहिए।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को शिव का पूजन करने से शत्रुओं से रक्षा एवं पीड़ा से मुक्ति और सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। इन्‍हें शिवलिंग पर नीलकमल चढ़ाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मीन राशि:

मीन राशि वाले व्यक्तियों को भगवान शिव का पूजन करने से श्रेष्ठ बुद्धि, आत्मविश्वास, अनुकूल संतति, और उच्‍च विद्या जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस राशि वाले लोगों को बेलपत्र और कनेर के पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com