आध्यात्म से जुड़ा है आम का वृक्ष: समझिये क्या होता है आम का पेड़ लगाने से

आध्यात्म से जुड़ा है आम का वृक्ष: समझिये क्या होता है आम का पेड़ लगाने से #tosnews

ग्रहों के दोष को भी दूर करता है आम का वृक्ष #tosnews
गर्मियों के मौसम में आम का वृक्ष छाया देता है तो वहीं फल भी देता है। आम के वृक्ष में कई सारे ज्योतिष रहस्य में छिपे हुए हैं। आम को खाने से सेहत को तो फायदा होता ही है, साथ ही आपके ग्रहों को भी अनुकूल करता है। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि ग्रहों के दोष को दूर करने के लिए आम के वृक्ष का प्रयोग किया जाता है।
आज हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे ज्योतिषाचार्य पंडित राज नारायण पांडे से की ग्रहों को अनुकूल बनाने और ग्रह दोष को दूर करने के लिए आम के वृक्ष का प्रयोग कैसे करते हैं। तो चलिए जानते हैं-
बिगड़े काम को बनाने के लिए
#tosnews बिगड़े काम को बनाने के लिए आम का वृक्ष फायदेमंद होता है या इससे संबंधित पत्ते, फल, फूल, तना वो हर चीज जो आम के पेड़ से संबंधित है, वह आपके ग्रह को सही रखते हैं। अगर आप मेहनत कर रहे हैं इसके बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो कहीं ना कहीं ग्रह दोष आपका पीछा कर रहा है। तब आपको जरूरी है कि आप कुछ अपने बारे में ज्योतिषाचार्य से जानें।
कहते हैं कि अगर आपने भूलकर भी अपने घर के द्वार के मुख्य चौखट पर बबूल की लकड़ी और आम की लकड़ी का प्रयोग कर लिया तो आपके सारे बने कार्य बिगड़ जाएंगे। इसे अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना नहाते समय आम के पत्ते को पानी में डाल दें और इससे नहीं नहाएं।
वहीं ज्योतिषाचार्य भी कहते हैं कि अगर इससे भी थोड़ा सा कम फर्क नजर आ रहा है तो आप आम के पत्ते के साथ एक पीपल का पत्ता और 11 दूर्वा और तुलसी का एक पत्ता इसके साथ ही एक बिल्वपत्र भी पानी में डाल दें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव को याद करते हुए स्नान करें। ऐसा करने पर आपकी सारी दुख, तकलीफ, पीड़ा खत्म हो जाएगी और आपको आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा।
#tosnews अगर आपको ग्रह दोष है
आम से जुड़े कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको प्रयोग में लाने में सारे दोष नष्ट हो जाएंगे।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि गुरु से जुड़े पीली चीजों का दान करना आपके लिए फलदाई होगा। पीली चीजों में कपड़े, सोना, हल्दी, चने की दाल जैसे कई सारी चीजें आप दान कर सकते हो और गुरु के ग्रह दोष को दूर करने के लिए आप व्रत भी धारण कर सकते हैं। इस दिन आप पीले वस्त्र ही धारण करें और बिना नमक के भोजन ग्रहण करें। पीले ही पकवान बनाने चाहिए। #tosnews
आम के पत्तों को मांगलिक कार्यों में भी प्रयोग में लाया जाता है इस शुभ माना जाता है। जिस तरह से पूजा में सर्व प्रथम स्थान श्री गणेश को दिया गया है ठीक उसी तरह पूजा में आम के पत्तों को प्रथम स्थान दिया गया है। #tosnews इसे पूजनीय माना गया है। आम के पत्तों का तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख शांति और संपदा से परिपूर्ण रहता है।
कोई भी बुरी शक्तियां या नकारात्मक ऊर्जा बाधा नहीं डाल सकते। आम के पत्तों को या पेड़ को लगाने से उसके कई सारे फायदे तो हैं. लेकिन कुछ हानियां भी हैं जो हम नहीं जानते। आम के पेड़ को घर में लगाने से आपके बच्चों पर इसका  प्रभावित पड़ता है, ज्योतिष कहता है
घर के बाहर ऐसे वृक्ष लगाएं जो फलदाई है चीन का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है शुभ माना जाता है। ऐसे वृक्ष नारियल नेम अशोक का पेड़ और भी कई सारे पेड़ है जिन्हें लगाने से भगवान का प्रवेश सीधे घर पर होता है।
वहीं पेड़ को काटना भी गुनाह माना जाता है शास्त्रों में ऐसा कहा गया है। अगर आप हरा वृक्ष काटते हैं तो इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ता है क्योंकि हर वृक्ष में कोई न कोई देवता का वास होता है और आप सीधे देवता पर हमला करते हैं। पेड़ काटने को महापाप की श्रेणी में रखा गया है। इसे हिफाजत करें और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं। जिससे सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों तरफ प्रभावित रहे और आपको ऊर्जावान बनाए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com