आपके किचन में मौजूद है खर्राटे की अचूक दवा, जानें क्या?

बहुत ज्यादा थकान या बंद नाक की वजह से खर्राटे आते हैं। ऐसे में खर्राटे लेने वाले व्यक्ति के पास सोने वाले की नींद तो खराब होती ही है, साथ ही वह उसे भी जगा देता है। इस वजह से दोनों को ही बहुत गुस्सा आता है। अगर आपके साथ ये समस्या रहती है तो ये टिप्स कारगर हो सकते हैं।आपके किचन में मौजूद है खर्राटे की अचूक दवा, जानें क्या?

– सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल  लगाकर सो भी सकते हैं।

 इस हीरोइन को ऐसे अवतार में पहले कभी नहीं देखा होगा, देखिए हॉट तस्वीरें

– जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है।

 – घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। ये सभी के किचन में मौजूद होता है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा रोज करने से आपको फर्क पड़ेगा। यह सबसे आसान उपाय है।

 – नाक बंद हो जाने के कारण भी खर्राटे आने पर आप पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालकर दस मिनट के लिए भाप ले सकते हैं। इससे नाक खुल जाएगी।

 ऐसी औरतों को जल्दी होता है मेनोपॉज, ये रहा अहम कारण

– रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है।

 – हल्दी को अधिकतर समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है।

 – खर्राटों से निजात पाने के लिए शहद एक कारगर उपाय है। इसके लिए रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com