आप लाख कोशिशों के बाद भी आप ये 5 काम कभी नहीं कर सकते हैं, कोशिश कर के देख लीजिये

आप लाख कोशिशों के बाद भी आप ये 5 काम कभी नहीं कर सकते हैं, कोशिश कर के देख लीजिये

ये 5 काम कभी नहीं कर सकते हैं: इस दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं। कुछ तो अपने आपको सबसे अलग मानते हैं। ऐसे लोगों के अनुसार वह दुनिया के सारे काम करने में माहिर होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में बहुत सारे ऐसे काम भी हैं, जिन्हें वो क्या शायद ही कोई कर पाए। अब आप सोच रहे होंगे कि आख़िर वो कौन से काम हैं, जिनके बारे में में बात कर रहा हूँ। आपको बता दें ये सभी काम आपके बॉडी से ही जुड़े हुए हैं।

सुनने में भले ही आसान लगे पर करना है बहुत ही मुश्किल:
इस काम को करने के लिए आपको अपने बॉडी के अंगों का इस्तेमाल करना होगा। लेकिन इसे कर पाना इतना आसान नहीं हैं, जितना कि सुनने में लग रहा है। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कर पाना बहुत ही मुश्किल है।

ये 5 काम कभी नहीं कर सकते हैं:
*- अपनी जीभ से अपनी कोहनी टच करना:

इसके बारे में सुनकर ऐसा लग रहा होगा कि यह कौन सा बड़ा मुश्किल काम है, लेकिन आपको बता दें जनाब यह सुनने या पढ़ने में जितना आसान लग रहा है उतना है नहीं। अगर आप भी अपने जीभ से अपनी कोहनी को छूने की कोशिश करेंगे तो शायद ही आप इस काम में कामयाब हो पाएँगे। यह काम लगभग नामुमकिन है। यक़ीन ना हो तो आप एक बार कर के देख सकते हैं।

*- बिना पलक झपकाए छींकना:

हालाँकि यह सुनकर इतना कठिन काम नहि लगता है। लेकिन आप एक बात जान लीजिए ऐसा आज तक कोई नहि कर पाया है। शायद आप अगर मुश्किल कामों को करने में माहिर होंगे तो आप कर पाएँगे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें आप लाख कोशिश कर लेंगे तो भी यह काम नहि कर पाएँगे। एक बार ट्राई कीजिए शायद आप कामयाब हो जाएँ और इतिहास रच दें।

*- पैरों की ट्रिक:

अगर आपको यह भ्रम है कि आप एक साथ कई काम करने में माहिर हैं तो यह काम आपके लिए ही बना है। आज हम आपको पैर की एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करना लोहे के चने चबाने जैसा है। लेकिन आप शायद कर पाएँ। इसे करने के लिए सबसे पहले एपने दाहिने पैर को ज़मीन से थोड़ा ऊपर उठाएँ और उसे क्लॉक वाइज़ घुमाएँ साथ ही अपने बाएँ पैर को उठाकर एंटी क्लॉक वाइज़ घुमाएँ। अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो आप सच में दुनिया के महान व्यक्ति होंगे।

*- ऊँगली वाली ट्रिक:

मुश्किल कामों को करने को अगर आपको शौक़ है तो यह काम शायद आपके लिए ही बना हुआ है। आज हम आपको ऊँगली की एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शायद आप कर पाएँ। सबसे पहले अपनी बीच वाली ऊँगली को हथेली की तरफ़ मोड़कर किसी प्लेन जगह पर रखें। इसके बाद अपना अँगूठा उठाएँ और सबसे छोटी वाली ऊँगली उठाएँ और तर्जनी ऊँगली को भी उठाएँ। इसके बाद आप अपने रिंग फ़िंगर यानी अनामिका वाली ऊँगली को उठाने की कोशिश करें। यक़ीन मानिए आप कितने भी महारथी क्यों ना हो आप ऐसा नहि कर पाएँगे।

*- जीभ से अपनी नाक छूना:

ऐसा करना साधारणतया किसी आम आदमी के लिए संभव नहीं है। किसी भी आम आदमी के जीभ की लम्बाई इतनी ज़्यादा नहि होती है कि वह इसे अपनी नाक तक ले जा सके। हालाँकि यह करना असम्भव नहीं है। क्योंकि इसी दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं, जिनकी जीभ सामान्य की तुलना में काफ़ी लम्बी है। वो लोग जीभ से नाक छूने का काम आसानी से कर लेते हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com