आर्थिक राशिफल 18 जून: जानिए, आज किन राशिवालो को होगा धन लाभ…

मेष:

आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक ही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े।

वृषभ:

मान प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मिथुन:

आज के दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कर्क:

कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से द्वितीय चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी हो सकता है। परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा।

सिंह:

व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध हो सकता है। व्यापार में सच्ची निष्ठा और अच्छी वाणी से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। पत्नी को अचानक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है।

कन्या:

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा।

तुला:

आज का दिन आनन्द में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

वृश्चिक:

आज का दिन कामकाज को सुधारने के लिए बहुत अच्छा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। मित्रों या फिर परिजनों के साथ आनंद के लिए प्रवास पर जा सकते हैं।

धनु:

अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थाई सफलता मिल जाएगी।

मकर:

व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:

धन कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

मीन:

घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा भी संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com