इन चीजों को जब कभी देखिए,तब पूरी हो सकती है आपकी मन्नत !

लखनऊ : इंसान किसी भी धर्म का अनुयायी हो, लेकिन धर्मस्थलों पर वह मन्नत जरूर मांगता है। उसकी मन्नत पूरी भी होती है। लेकिन हमारे आस-पास कुछ ऐसी प्राकृतिक घटनाएं भी होती हैं। जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


ध्यान रखें जब यह घटनाएं आपके सामने घटित हों तो मन्नत मांगे ऐसा करने पर यह जरूर पूरी होती है। क्यों कि यह घटनाएं संयोगवश ही होती है। यह रोज-रोज नहीं होती हैं।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि शव यात्रा का जाना हिंदू मान्यताओं के अनुसार यदि किसी स्थान से किसी की भी शव यात्रा जा रही हो तो हाथ जोड़कर मन्नत मांगना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर मन्नत जरूर पूरी होती है।
गाय का नवजात बछड़े को स्तनपान करानारू गाय को हिंदू मान्यता के अनुसार गौमाता माना गया है। यदि घर से निकलते समय रास्ते में गाय अपने नवजात बछड़े को दूध पिला रही हो तोए गौ माता से अपनी मनोकामना मांग लेनी चाहिए। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि मनोकामना दूर से ही मांगें। गाय के इस समय तो चरण स्पर्श करने की भूल न करें।
श्रीराम कथा का आयोजन श्रीराम कथा यानी रामायण का वाचन यदि कहीं हो रहा हो तो वहां जाकर ईश्वर से मनोकामना जरूर मांगें। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जहां.जहां रामायण का वाचन होता है। वहां हनुमानजी जरूर मौजूद रहते हैं। हनुमानजी ,श्रीराम भक्त हैं। यदि आप श्रीराम के साथ हनुमानजी का भी स्मरण करेंगे तो आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com