vइन NAIL ARTS से बनाएं अपने नाखून को फैशनेबल, देखने वाली भी कहेंगे वाह..

इन NAIL ARTS से बनाएं अपने नाखून को फैशनेबल, देखने वाली भी कहेंगे वाह..

लड़कियां अपने शरीर के हर अंग को खूबसूरत बनाने पर ध्यान देती है। अक्सर देखा जाता है लड़कियां अपने हाथों का खास ख्याल रखती है। इसे निखारने के लिए वो नेल पेंट और नेल आर्ट को हमेशा प्रेफर करती है।vइन NAIL ARTS से बनाएं अपने नाखून को फैशनेबल, देखने वाली भी कहेंगे वाह..

आजकल नेल आर्ट का चलन जोरो-शोरों से चल रहा है। आप नेल पेंट के अलग-अलग शेड को मिलाकर कई तरह के खूबसूरत नेल आर्ट बना सकते है। खुद से नाखूनों को डेकोरेटिव आइटम से सजा भी सकती हैं। फैशन कंसल्टेंट सौम्या चतुर्वेदी इस बारे में बताती हैं, ‘अपने नाखूनों को नया अंदाज देने के लिए अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश को अपने अलग-अलग नाखूनों में लगाएं। आप चाहें तो नेल पॉलिश का रंग अपने कपड़ों के रंग के मुताबिक भी चुन सकती हैं। 

इस तरह लगाएं पेस्टल शेड
बारिश के इस मौसम में पेस्टल रंगों (गुलाबी, हल्का नीला, हल्का बैंगनी आदि) को खूब पसंद किया जा रहा है। पेस्टल रंग के नेल पेंट की हमेशा एक से ज्यादा कोट लगाएं। इससे पेस्टल रंग का सही शेड निखरकर आ पाएगा।
 
आजकल आप नेल आर्ट को कई तरह से लगा सकते है। नेल आर्ट एक्सेसरीज भी चलन में हैं, जिनकी मदद से आप बेहद कम समय में नाखूनों की खूबसूरती निखार सकती हैं। स्टिकर के रूप में मिलने वाली इन नेल आर्ट एक्सेसरीज का चुनाव आप अपने कपड़ों के रंग के अनुरूप कर सकती हैं। 

अपनाए मैजिक ट्रेंड

नाखूनों को बिल्कुल नया रूप-रंग देने के लिए आप बीच की उंगली में मैजिक ट्रेंड अपना सकती हैं। इसके लिए हाथ की तीसरी उंगली (अनामिका) को छोड़कर बाकी सारी उंगलियों पर मनपसंद पेस्टल रंग लगाएं और फिर अनामिका में अपनी पसंद का नेल आर्ट करें।

बनाएं सही तालमेल
नाखूनों के मामले में एक और चलन जो काफी जोरों पर है, वह है एक ही उंगली के नाखून में दो कन्ट्रॉस्ट रंग की नेल पॉलिश लगाना। ऑफिस आदि में इस ट्रेंड को अपनाने के लिए हमेशा पेस्टल शेड की नेल पॉलिश चुनें, वहीं पार्टी आदि में जाने के लिए ग्लिटर वाली नेल पॉलिश या फिर कोई चमकदार रंग चुन सकती हैं।’

नेल पॉलिश का रॉक स्टाइल 
रॉक स्टाइल नेल कलर भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। नेल पॉलिश को रॉक स्टाइल में लगाने के लिए हर उंगली में अलग-अलग शेड की नेल पॉलिश लगाएं और उसे सजाएं। इस बारे में नेल आर्टिस्ट अंकिता मल्होत्रा बताती हैं, ‘हर उंगली में अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश लगाने के बाद उन्हें पोल्का डॉट या चेक स्टाइल में सजाएं। नाखूनों का यह अंदाज हर तरह के कपड़ों के साथ अच्छा लगेगा। आप अपने कपड़ों के रंगों के अनुरूप भी नाखूनों के ऊपर सजावट कर सकती हैं।’ 

ग्लिटर नेल पॉलिश 
अगर आप नेल पॉलिश लगाने में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहती हैं तो फिर ग्लिटर नेल पॉलिश आपके लिए ही है। आप ग्लिटर नेल पॉलिश के साथ तरह-तरह के प्रयोग कर सकती हैं। नेल आर्ट करने में जहां वक्त ज्यादा लगता है, वहीं ग्लिटर नेल पॉलिश झटपट लग जाती है। पर, यह ध्यान रखें कि इसे सूखने में ज्यादा वक्त लगता है। कोटिंग करते समय भी ध्यान रखें कि ग्लिटर का लुक एक से दो बार में उभर कर आता है। नेल आर्ट में लगने वाला समय बचाना है तो कन्ट्रास्ट पैटर्न में ग्लिटर का प्रयोग कर सकती हैं। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com