इस फिल्म में बेटी के साथ नजर आएंगे अनिल कपूर...

इस फिल्म में बेटी के साथ नजर आएंगे अनिल कपूर…

अनिल कपूर और सोनम कपूर के फैन्स के लिए खुशखबरी है।  ये दोनों आपको जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। ये जानकारी फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने दी है। इस फिल्म में बेटी के साथ नजर आएंगे अनिल कपूर...आमिर खान को ‘दंगल’ से लगा था अपने स्टारडम खोने का डर, आखिर क्यों?

जहां एक ओर फैन्स दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो वहीं इस फिल्म का नाम भी उनके लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है। इस फिल्म का नाम अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 लव स्टोरी’ के फेमस गाने की तर्ज पर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ रखा गया है। हालांकि इस फिल्म को विधु की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट करेंगी।

विधु ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा, ”ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्सुक हूं। दोनों को एक साथ फिल्म में काम करते हुए देखना अच्छा एक्सपीरिंयस होगा।” 

आपको बता दें कि ‘1942 लव स्टोरी’ अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्मों से एक है। वहीं इस फिल्म का गाना ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा‘ काफी फेमस हुआ था। दिलचस्प बात ये हैं कि विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल कपूर की फिल्म ‘परिंदा ‘और ‘1942 लव स्टोरी ‘ दोनों का निर्देशन किया है। हालांकि इस रोमांटिक गाने को रिलीज हुए 23 साल बीत चुके हैं लेकिन लोगों में इस गाने का क्रेज आज भी उतना ही है। 

विधु विनोद चोपड़ा इस समय संजय दत्त की बायोपिक में काफी बिजी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com