इस मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार ये करें दान, खुशियों का होगा आगमन

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है इसीलिए ये पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का फल सौ गुना होकर दानदाता को प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार राशि अनुसार दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आप भी जानिए मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार क्या दान करें-

इस मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार ये करें दान, खुशियों का होगा आगमनमेष-

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

वृषभ-

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।

मिथुन-

ज्योतिषियों के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग यदि मकर संक्रांति के दिन तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।

कर्क-

इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर तिल, साबूदाना एवं ऊन का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।

सिंह-

ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी अपनी क्षमतानुसार दान करें।

कन्या-

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी दान करें।

वृश्चिक-

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल भी।

धनु-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।

मकर-

इस राशि का स्वामी शनि है। ये लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

कुंभ-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।

मीन-

इस राशि का स्वामी गुरु है। मकर संक्रांति के दिन ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल व मच्छरदानी दान करें।

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com