इस लड़के की हालत देखकर डॉक्टर को आया चक्कर, मुर्गी की तरह दे रहा है अंडे, अब तक दे चुका 20 अंडे

इस लड़के की हालत देखकर डॉक्टर को आया चक्कर, मुर्गी की तरह दे रहा है अंडे, अब तक दे चुका 20 अंडे

पहले मुर्गी आई या अंडा, यह सवाल तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन अंडे और मुर्गी का संबंध तो आपको पता ही है। पर इंडोनेशिया का एक लड़का अंडे देता है और दो साल में अब तक 20 अंडे दे चुका है। जब डॉक्टरों को इस बात का पता चला और उन्होंने इसे सीधे देखा दो हैरान रह गए।

इस लड़के की हालत देखकर डॉक्टर को आया चक्कर, मुर्गी की तरह दे रहा है अंडे, अब तक दे चुका 20 अंडे

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला इंडोनेशिया के दक्षिण में स्थित सुलावेसी राज्य के गोवा में रहने वाले 14 वर्षीय अकमल का है। यह लड़का वर्ष 2015 से अंडे दे रहा है। पहले तो डॉक्टरों को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन सोमवार को अकमल ने जब डॉक्टरों के सामने दो अंडे दिए, तो वे हैरान रह गए। डॉक्टरों के मुताबिक मनुष्यों के लिए अंडे देना असंभव है।

स्थानीय स्येच युसुफ अस्पताल के डॉक्टरों के एक दल ने इन अंडों का परीक्षण किया और बताया कि यह तो मुर्गी के अंडे हैं। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि इन अंडों को जानबूझकर इस लड़के के अंदर डाला गया है।

स्थानीय मीडिया डेटिक ने अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद तस्लीम के हवाले से लिखा, “हमारा संदेह है कि इन अंडों को जानबूझ कर उसके अंदर डाला गया। लेकिन हमनें इसे प्रत्यक्ष रूप से देखा नहीं। वैज्ञानिक रूप से मानव शरीर के भीतर अंडे नहीं बन सकते। यह असंभव है, विशेषरूप से पाचन तंत्र में।”

तस्लीम का कहना है कि अकमल को एक सप्ताह के लिए निगरानी में रखा गया है। इस दौरान अकमल के पिता ने कहा कि उसने कभी भी समूचा अंडा नहीं खाया और न ही इस मामले में कोई काला जादू है।

डेटिक से बातचीत में अकमल के पिता रुस्ली ने कहा, “दो साल में उसने 18 अंडे दिए और 2 आज, यानी उसने कुल 20 अंडे दिए हैं। मैंने जब पहला अंडा फोड़ा था तो यह भीतर से पूरा पीला था। एक माह बाद जब मैंने दूसरा अंडा फोड़ा तो इसके भीतर पूरा हिस्सा सफेद था, पीला नहीं। उसने कभी पूरा अंडा नहीं निगला, वो ऐसा क्यों करेगा? मैं अपने गांव का इमाम हूं, और यहां पर कोई वूडू (काला जादू) नहीं है। मुझे अपने खुदा पर ऐतबार है।”

हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब इंडोनेशिया में किसी व्यक्ति ने अंडे दिए हों। 2015 में उत्तरी जकार्ता के तैनजुंग वैंगी में बुजुर्ग काकेक सिनिन ने अंडे देकर सभी को चौंका दिया था। उसका कहना था कि मुर्गी के अंडों जैसे दिखने वाले यह अंडे उसने दिए हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com