उमा ने का दावा, BJP की लहर से अखिलेश और राहुल की नैया डूबने की कगार पर

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर होने का दावा करते हुए कहा कि सत्ता की आस में बना समाजवादी पार्टी(सपा)- कांग्रेस गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ डूब जाएगा। सुरेश नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में भारती ने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद से त्रस्त सूबे की जनता सपा को दरकिनार कर चुकी है। कांग्रेस की हालत तो वैसे भी दयनीय है।राहुल गांधी और अखिलेश यादव का डूबना तय
सत्ता के लोभ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस को उबारने के लिए उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया मगर राज्य की समझदार जनता दोनों के मंसूबों को भांप चुकी है। उन्होंने कहा कि एक किश्ती में सवार होकर उत्तर प्रदेश के चुनावी भंवर को पार करने की सपा-कांग्रेस की कोशिश बेकार जाएगी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव का डूबना तय हो चुका है जिसका प्रमाण 11 मार्च को चुनावी नतीजों के तौर पर सामने आएगा।

भाजपा के सत्ता में आने पर खत्म होगा भष्ट्राचार
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुरूर हो गया था कि उत्तर प्रदेश उनकी जागीर है मगर भाजपा की सुनामी से वह अब डरे सहमे हैं और जानते हैं कि उनकी सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। भाजपा की स्टार प्रचारक ने विश्वास दिलाया कि पार्टी की सरकार के सत्ता में आने पर भष्ट्राचार का खात्मा हो जाएगा। अपराधी तत्व जेल के पीछे होंगे। महिलाएं बेखौफ जीवन बसर कर सकेंगी। अखिलेश मंत्रिमंडल के सदस्य गायत्री प्रजापति के बारे में उन्होंने कटाक्ष किया कि सभी महिलाओं की तरफ से वह डिम्पल यादव से पूछना चाहती हैं कि बलात्कार के आरोपी प्रजापति के साथ क्या सलूक होना चाहिए

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com